विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दरभंगा में किशोरी को पहले दुल्हन बनाया, फिर बीच सड़क पर छोड़कर भाग निकला प्रेमी

Published: Mon, 25 May 2026 06:30 PM (IST)

दरभंगा में एक युवक ने किशोरी को प्यार और शादी का झांसा देकर उसकी मांग में सिंदूर भरा, फिर उसे ...और पढ़ें

News Article Hero Image

संवाद सहयोगी, हनुमाननगर (दरभंगा)। प्यार, भरोसा और शादी के सपने दिखाकर एक किशोरी के साथ ऐसा खेल खेला गया, जिसने पूरे इलाके को हैरान कर दिया।

पहले युवक ने उसे अपने प्रेमजाल में फंसाया, फिर मांग में सिंदूर भरकर शादी का भरोसा दिलाया और आखिर में बीच रास्ते में छोड़कर फरार हो गया।

घटना के बाद किशोरी किसी तरह घर पहुंची, जहां उसकी आपबीती सुन परिवार के होश उड़ गए। अब मामला थाने पहुंच चुका है और पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।

चौक से शुरू हुई पूरी कहानी

विशनपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली किशोरी 23 मई को गांव के चौक पर गई थी। आरोप है कि इसी दौरान रामपुरडीह गांव निवासी संदीप कुमार महतो वहां पहुंचा और बातचीत के बहाने उसे अपने साथ ले गया। युवक ने शादी का झांसा देकर किशोरी को भरोसे में लिया।

मांग में सिंदूर भरकर दिया धोखा

पीड़िता की मां के अनुसार युवक ने रास्ते में किशोरी की मांग में सिंदूर भर दिया। इससे लड़की को लगा कि युवक उससे शादी कर चुका है और अब उसे अपनाएगा। लेकिन कुछ देर बाद ही युवक का असली चेहरा सामने आ गया।

बीच रास्ते में छोड़कर फरार

आरोप है कि युवक किशोरी को सिमरी चौक के पास अकेला छोड़कर फरार हो गया। अचानक खुद को सुनसान रास्ते पर अकेला पाकर किशोरी घबरा गई। काफी देर तक युवक का इंतजार करने के बाद वह किसी तरह पैदल अपने घर पहुंची।

घर पहुंचते ही मचा हड़कंप

किशोरी ने घर पहुंचकर पूरी घटना परिवार को बताई। घटना सुनते ही परिवार के लोग आक्रोशित हो गए। पीड़िता की मां ने विशनपुर थाना पहुंचकर आरोपी युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

पुलिस कर रही जांच

मामले को लेकर थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपी की तलाश में छापेमारी की जा रही है। घटना के बाद इलाके में भी तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।