विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दरभंगा में किशोरी की हत्या, स्वजन ने मतांतरण नहीं करने पर जान लेने का लगाया आरोप

By Mukesh Srivastava Edited By: Ajit kumar
Published: Mon, 13 Apr 2026 01:38 PM (IST)

Bihar Minor Murder Investigation: दरभंगा के कुशेश्वरस्थान में एक किशोरी की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी मो. उजाला को ...और पढ़ें

दरभंगा के कुशेश्वरस्थान में किशोरी की हत्या के बाद एकत्रित ग्रामीण। फोटो: जागरण

दरभंगा के कुशेश्वरस्थान में किशोरी की हत्या के बाद एकत्रित ग्रामीण। फोटो: जागरण 

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सहयोगी, कुशेश्वरस्थान (दरभंगा)। Darbhanga Girl Murder Case: दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान नगर पंचायत के वार्ड नंबर पांच में एक किशोरी की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपित मो. उजाला को गिरफ्तार कर लिया है।
घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है और पुलिस कैंप कर स्थिति पर नजर रख रही है।

मतांतरण नहीं करने पर हत्या का आरोप

हिरणी पंचायत निवासी मृतका के पिता ने पुलिस को दिए बयान और लिखित आवेदन में आरोप लगाया है कि कहा है कि उनकी लड़की को मो. साबिर के पुत्र मो. उजाला ने 13 जनवरी 2026 को बहला फुसलाकर और प्रेम का झांसा देकर अपहरण कर लिया।

काफी खोजबीन के बाद आरोपित के संबंध में जानकारी मिली। इसके बाद थाने मे आवेदन दिया। फरवरी माह में उनकी पुत्री को लेकर आरोपित अपने घर नगर पंचायत, कुशेश्वरस्थान के वार्ड नंबर पांच पहुंचा।

जहां जाने पर परिवार के लोग बार-बार लड़की को सुरक्षित वापस करने का आश्वासन देते रहे, लेकिन इस दिशा में कोई पहल नहीं की। पुलिस भी कार्रवाई करने में दिलचस्पी नहीं दिखाई।

इस बीच उनकी लड़की को सभी जबरन धर्म परिवर्तन कराने के लिए दबाव देने लगे। जब उनकी पुत्री इस्लाम धर्म कबूल नहीं की तो पूरे परिवार के लोगों ने मिलकर हत्या कर दी।

घर ले जाकर नहीं लौटाया गया

आरोप है कि फरवरी माह में मो. उजाला किशोरी को अपने घर लेकर आया था। जब परिजन उसे वापस लेने पहुंचे तो आरोपित परिवार के लोगों ने बार-बार आश्वासन दिया, लेकिन लड़की को नहीं लौटाया गया।

हत्या का आरोप, जांच जारी

मृतका के पिता ने आरोप लगाया है कि उनकी पुत्री की हत्या फंदा लगाकर की गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष गौरव प्रसाद ने बताया कि मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि उसके परिवार के अन्य सदस्य फरार हैं। एफएसएल टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं।

गांव में आक्रोश, पुलिस तैनात

घटना को लेकर गांव में आक्रोश है। स्थिति को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। बिरौल एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी मौके पर पहुंचकर जांच की निगरानी कर रहे हैं।

पुलिस का कहना है कि मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।