विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फार्मर आइडी किसानों की नई पहचान, तभी मिलेगी सम्मान निधि, दरभंगा में कृषि व अंचल प्रशासन सक्रिय

Published: Mon, 01 Jun 2026 10:21 PM (IST)

केंद्र और राज्य सरकार की कृषि योजनाओं का लाभ पात्र किसानों तक पहुंचाने के लिए दरभंगा में फार्मर आईडी बनाने ...और पढ़ें

पंचायत मे फार्मर आईडी बनवाते अंचलाधिकारी व कृषि पदाधिकारी। जागरण

पंचायत मे फार्मर आईडी बनवाते अंचलाधिकारी व कृषि पदाधिकारी। जागरण

संवाद सहयोगी, तारडीह (दरभंगा) । दरभंगा में अब किसानों की पहचान ही उनकी योजनाओं की चाबी बनेगी। केंद्र और राज्य सरकार की कृषि योजनाओं का लाभ सही और पात्र किसानों तक पहुंचाने के लिए कृषि एवं अंचल प्रशासन फार्मर आइडी बनाने के अभियान में जुट गया है।

खास बात यह है कि आने वाले समय में पीएम किसान सम्मान निधि सहित कई महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ केवल उन्हीं किसानों को मिलेगा, जिनकी फार्मर आइडी बनी होगी। ऐसे में प्रशासन गांव-गांव पहुंचकर किसानों का पंजीकरण कराने में जुटा है, ताकि कोई भी किसान सरकारी सहायता और सुविधाओं से वंचित न रह जाए।

बता दें कि दरभंगा में किसानों के लिए फार्मर आईडी बनाने के अभियान को लेकर अंचल प्रशासन एवं कृषि विभाग संयुक्त रूप से पंचायत स्तर पर विशेष अभियान चला रहे हैं।

इस कार्य में अंचलाधिकारी दिलीप कुमार गुप्ता एवं प्रखंड कृषि पदाधिकारी ललन प्रसाद के नेतृत्व में राजस्व कर्मचारी, कृषि समन्वयक तथा किसान सलाहकार लगाए गए हैं।

अंचलाधिकारी ने बताया कि अब तक प्राप्त 8330 किसानों के बकेट डाटा में से 5320 किसानों की फार्मर आईडी बनाई जा चुकी है। शेष किसानों का पंजीकरण तेजी से किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सबसे अधिक परेशानी उन किसानों के मामले में आ रही है जिनका नाम सूची में है, लेकिन वे रोजगार या अन्य कारणों से दूसरे राज्यों में रह रहे हैं। ऐसे मामलों में ओटीपी प्राप्त करना चुनौती बन रहा है।

इसके अलावा कई किसानों की जमाबंदी उनके पूर्वजों के नाम से चली आ रही है, जिनकी मृत्यु हो चुकी है। वहीं अभिलेखों एवं प्रमाण पत्रों में लिपिकीय त्रुटियां होने के कारण भी फार्मर आईडी बनाने में कठिनाई आ रही है।

प्रशासन द्वारा त्रुटियों का सुधार कराते हुए किसानों का पंजीकरण कार्य लगातार जारी रखा गया है। अधिकारियों ने शत-प्रतिशत किसानों की फार्मर आईडी बनाने का लक्ष्य जल्द पूरा करने की बात कही है।