विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दरभंगा में एलिवेटेड रोड निर्माण को मिलेगी गति, बाधक बन रहीं शहर की 1200 स्ट्रीट लाइटें हटेंगी

Published: Tue, 06 Oct 2026 07:00 AM (GMT+05:30)

Darbhanga Elevated Road Construction: दरभंगा में एलिवेटेड रोड निर्माण के लिए लगभग 1200 स्ट्रीट लाइटें हटाई जाएंगी, जिससे विकास कार्यों ...और पढ़ें

बिहार स्टेट रोड डेवलपमेंट कार्पोरेशन लिमिटेड ने निगम को इन लाइटों को हटाने के लिए पत्र भेजा है।

बिहार स्टेट रोड डेवलपमेंट कार्पोरेशन लिमिटेड ने निगम को इन लाइटों को हटाने के लिए पत्र भेजा है।

HighLights

  1. 1200 स्ट्रीट लाइटें एलिवेटेड रोड निर्माण में बाधा बन रही हैं।

  2. बिहार स्टेट रोड डेवलपमेंट कार्पोरेशन ने हटाने का निर्देश दिया।

  3. शहरवासी वैकल्पिक प्रकाश व्यवस्था और नई लाइटों की मांग कर रहे।

जागरण संवाददाता, दरभंगा। Darbhanga Street Light Removal: नगर निगम क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है।

शहर में निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड के काम में बाधक बन रहीं करीब 1200 स्ट्रीट लाइटों को जल्द हटाया जाएगा। बिहार स्टेट रोड डेवलपमेंट कार्पोरेशन लिमिटेड ने निगम को पत्र भेजा है।

प्रमुख मार्ग होंगे प्रभावित

लाइटें हटाने के दायरे में वीआईपी रोड और दरभंगा स्टेशन से लहेरियासराय टावर मार्ग शामिल हैं। इसके अलावा लहेरियासराय टावर से नेहरू स्टेडियम और कर्पूरी चौक से नाका नंबर छह तक के रास्ते भी प्रभावित होंगे। दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में कुल 48 वार्ड हैं।

नगर निगम की पहल

शहर में करीब 14 हजार स्ट्रीट लाइटें लगी हैं जिनमें से कई खराब पड़ी हैं। आगामी त्योहारों से पहले मुख्य सड़कों से लाइटें हटाए जाने को लेकर शहरवासियों ने चिंता जताई है। लोगों ने एलिवेटेड रोड निर्माण के साथ-साथ वैकल्पिक प्रकाश व्यवस्था की मांग की है।

नई लाइटों का टेंडर

शहर में 1925 नई स्ट्रीट लाइटें लगाने की योजना का टेंडर पूरा हो चुका है। कार्य एजेंसी को कार्यादेश मिलते ही नई लाइटें लगाने का काम शुरू किया जाएगा। त्योहारों से पहले निगम की विशेष टीमें रोजाना 200 से 250 खराब लाइटों की मरम्मत कर रही हैं।

शहर के विभिन्न वार्डों और प्रमुख स्थलों पर 1,925 नई स्ट्रीट लाइटें लगाने के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। कार्यादेश जारी होते ही काम शुरू कर दिया जाएगा। फिलहाल निगम का मुख्य लक्ष्य त्योहार की शुरुआत से पहले शहर में बंद पड़ीं और खराब सभी स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त करना है।


-

सउद आलम, मुख्य अभियंता, नगर निगम, दरभंगा