विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार में बस यात्रियों के लिए खुशखबरी, सरकारी बसों का किराया फिर हुआ कम

Published: Wed, 03 Jun 2026 08:42 PM (IST)

यात्रियों की कमी के कारण दरभंगा में सरकारी बसों का किराया 10-15% घटाया गया है। यह कटौती साधारण से लेकर ...और पढ़ें

यह तस्वीर जागरण आर्काइव से ली गई है।

यह तस्वीर जागरण आर्काइव से ली गई है।

HighLights

  1. यात्रियों की कमी के बाद बसों का किराया घटाया गया।

  2. परिवहन विभाग ने 10-15 प्रतिशत तक की कटौती की।

  3. सभी प्रकार की बसों पर 3 जून से लागू।

संवाद सहयोगी, दरभंगा । बिहार में दरभंगा जिले में संचालित सरकारी के बसों के यात्री किराये में एक जून वृद्धि बसों की भाड़ा में परिवहन विभाग ने संशोधन किया है। नया भाड़ा तीन जून से लागू किया है।

एक जून से बढ़ा था सरकारी बसों का किराया 

मालूम हो कि परिवहन विभाग की ओर से एक जून से सरकारी बसों की किराया में 10 से 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी की थी। लेकिन, अधिक भाडा होने के कारण पैसेंजर की कमी हो गई थी।

इस बात को लेकर बिहार राज्य पथ परिवहन निगम के प्रतिष्ठान अधीक्षक राजीव नयन झा ने बताया की बसों की भाड़ा में बिहार सरकार पथ परिवहन विभाग पटना के निर्देशानुसार 10 से 15 प्रतिशत बढ़ने के बदले घटाकर 10 से 15 प्रतिशत तक की कटौती की गई है।

एयरकंडीशन वोल्वो डीलक्स व साधारण बसों के किराये में भी कमी 

साधारण बस से लेकर एयरकंडीशन वोल्वो डीलक्स सभी प्रकार की बस भाड़ा में कटौती की गई है। परिवहन विभाग के नये नियम के तहत 50 किलोमीटर तक के सफर के लिए वाहन किराए में अधिकतम 15 प्रतिशत की कटौती की गई है।

यह बस भाडा वर्तमान में लागू की गई है। जिससे आम लोगों को सफर करने में दिक्कत नहीं होगी। वर्तमान में कादिराबाद बस डिपो, लहेरियासराय, और दिल्ली मोड से सरकारी बसों में सफर कर सकते हैं।

    मार्ग - साधारण - डीलक्स - डीलक्स एसी

  • घोघरडीहा से पटना - 286 - 300 - 385
  • कुशेश्वरस्थान से पटना - 272 - 301 - 367
  • भेजा-पटना - 272 - 301 - 367
  • सुपौल-पटना - 258 - 285 - 347
  • लहेरियासराय- पटना - 200 - 222 - 271
  • दरभंगा- पटना - 193 - 213 - 261
  • दरभंगा- लौकहा - 116 - 129 - 158
  • दरभंगा- चंदौना - 71- 79 - 97
  • दरभंगा-मुजफ्फरपुर - 90 - 99 - 121
  • दरभंगा-बरझुला - 140 - 155 - 189