विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दरभंगा एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान मुंबई से आए स्पाइसजेट विमान का टायर फटा, अकासा की उड़ान रद

Published: Mon, 29 Jun 2026 10:55 PM (IST)

दरभंगा एयरपोर्ट पर मुंबई से आई स्पाइसजेट की फ्लाइट SG 115 का लैंडिंग के दौरान टायर फट गया, हालांकि सभी ...और पढ़ें

एआई जनरेटेड फोटो

एआई जनरेटेड फोटो

HighLights

  1. स्पाइसजेट विमान SG 115 का लैंडिंग के दौरान टायर फटा।

  2. सभी 150 यात्री सुरक्षित, विमान 8 घंटे बाद मुंबई रवाना।

  3. अकासा एयर की मुंबई उड़ान QP1139 तकनीकी खराबी से रद्द।

संवाद सहयोगी,  दरभंगा । मुंबई की स्पाइसजेट की फ्लाइट संख्या एसजी 115 की सोमवार की सुबह करीब 9:58 बजे रनवे पर लैंडिंग लेते समय अचानक टायर फट गया। इससे विमान के अंदर बैठे करीब 150 यात्रियों में घबराहट की स्थिति उत्पन्न हो गई।

हालांकि विमान के सुरक्षित लैंड होने के बाद विमान के अंदर बैठे सभी यात्री बाहर निकले। इसके बाद राहत की सांस ली। इसके बाद एयरपोर्ट प्रशासन और स्पाइसजेट की तकनीकी टीम विमान की मरम्मत में लग गई।

विमान की मरम्मत होने के बाद तकनीकी टीम ने जांच पड़ताल के बाद उड़ान की अनुमति दी। इसके बाद विमान दरभंगा से यात्री को लेकर मुंबई के लिए रवाना हुई । इस दौरान विमान को दरभंगा एयरपोर्ट पर करीब आठ घंटे तक रोका गया।

शाम के 6:38 बजे विमान दरभंगा से यात्री को लेकर मुंबई के लिए उड़ान भरा। इधर मुंबई से यात्री को लेकर दरभंगा पहुंची अकासा की फ्लाइट क्यूपी1139 में तकनीकी खराबी आ गई। जिस कारण दरभंगा से मुंबई जाने वाली अकासा की उड़ान रद करनी पड़ी।

देर शाम तक विमान की खराबी दूर नहीं होने से विमान को तकनीकी टीम ने उड़ान की अनुमति नहीं दी और उड़ान रद रखी गई। वही मुंबई जानेवाले यात्रियों को एयरलाइन कंपनी की ओर से एक होटल में रखा गया है। अब यह विमान यात्री को दरभंगा से लेकर मुंबई के लिए मंगलवार की सुबह उड़ान भरेगी। दरभंगा एयरपोर्ट से सोमवार को 13 विमान का आवागमन हुआ।

यह भी पढ़ें- दरभंगा पहुंचकर भी नहीं उतर सका दिल्ली का विमान, फिर पटना में करनी पड़ी लैंडिंग