विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दरभंगा एयरपोर्ट पर SpiceJet की फ्लाइट रद होने पर बवाल, मुंबई की उड़ान भी छह घंटे लेट

Published: Wed, 24 Jun 2026 06:05 PM (IST)

SpiceJet Flight Cancelled: दरभंगा एयरपोर्ट पर दिल्ली से आने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट SG 495 अचानक रद कर दी गई, ...और पढ़ें

यात्री अपने टिकट को अगली तिथि में रिशेड्यूल कराकर वापस घर लौट गए। फाइल फोटो

यात्री अपने टिकट को अगली तिथि में रिशेड्यूल कराकर वापस घर लौट गए। फाइल फोटो

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सहयोगी, जागरण- दरभंगा। Darbhanga Airport News: दिल्ली से 3:20 में दरभंगा पहुंचने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट संख्या एसजी 495 अचानक रद कर दी गई। इससे एयरपोर्ट पर फ्लाइट की प्रतीक्षा कर रहे यात्रियों में हड़कंप मच गया।

जारी शेड्यूल के अनुसार, फ्लाइट दिल्ली से यात्रियों को लेकर 3:20 में दरभंगा पहुंचती, लेकिन उससे पहले करीब तीन बजे स्पाइसजेट कंपनी की ओर से यात्रियों के बीच अचानक फ्लाइट रद किए जाने की घोषणा की गई।

ऐन वक्त पर हुई रद होने की घोषणा

इससे एयरपोर्ट पर फ्लाइट के प्रतीक्षा कर रहे यात्रियों में विमानन कंपनी की सेवा के प्रति नाराजगी बढ़ी और उड़ान बहाल करने की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। जो करीब 30 मिनट तक एयरपोर्ट परिसर में यात्रियों का हंगामा चलता रहा।

स्पाइसजेट के पदाधिकारियों के समझाने के बाद स्थिति सामान्य हो सकी। इसके बाद यात्री अपने टिकट को अगली तिथि में रिशेड्यूल कराकर एयरपोर्ट से वापस घर लौट गए।

मुंबई की फ्लाइट भी 6 घंटे से अधिक लेट

स्पाइसजेट के एक अधिकारी ने बताया कि तकनीकी कारणों से फ्लाइट रद करने की नौबत बनी। वहीं मुंबई से आनेवाली स्पाइसजेट की फ्लाइट संख्या एसजी 115 निर्धारित समय से छह घंटे से अधिक विलंब रही।

जिससे दरभंगा से मुंबई के बीच स्पाइसजेट के विमान में यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। बुधवार को दरभंगा एयरपोर्ट से कुल 12 विमानों का आवागमन हुआ। दिल्ली से दरभंगा आनेवाली अकासा की फ्लाइट क्यूपी 1405 निर्धारित समय 10:55 से दो मिनट पहले पहुंच गई।

अकासा और इंडिगो की उड़ानें रही समय पर

मुंबई से दरभंगा आनेवाली स्पाइसजेट की फ्लाइट एसजी 115 निर्धारित समय 10:15 से छह घंटे 25 मिनट विलंब से 4:40 में पहुंची। बेंगलुरु से दरभंगा आनेवाली अकासा की फ्लाइट क्यूपी 1513 निर्धारित समय से 12:15 में पहुंच गई।

मुंबई से दरभंगा आनेवाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई535 निर्धारित समय 12:50 से छह मिनट पहले पहुंच गई। मुंबई से दरभंगा आनेवाली अकासा की फ्लाइट क्यूपी 1139 निर्धारित समय 1:05 से आठ मिनट विलंब से 1:13 में पहुंची। दिल्ली से दरभंगा आनेवाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई360 निर्धारित समय तीन बजे से चार मिनट पहले पहुंच गई।