विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दरभंगा में विलंब से पहुंची मुंबई और कोलकाता की फ्लाइट, 14 विमानों का हुआ आवागमन

By Mrityunjay Bhardwaj Edited By: Dharmendra Singh
Published: Mon, 17 Nov 2025 07:21 PM (IST)

दरभंगा एयरपोर्ट पर मुंबई और कोलकाता से आने वाली उड़ानें देरी से पहुंचीं, जिसका कारण खराब मौसम बताया गया। दिनभर ...और पढ़ें

यह तस्वीर जागरण आर्काइव से ली गई है।

यह तस्वीर जागरण आर्काइव से ली गई है।

HighLights

  1. मुंबई-कोलकाता उड़ानें दरभंगा में लेट

  2. खराब मौसम के कारण विलंब

  3. दिल्ली से दरभंगा आनेवाली इंडिगो की फ्लाइट समय से पहुंची

संवाद सहयोगी, दरभंगा। मुंबई और कोलकाता से आनेवाली इंडिगो की फ्लाइट विलंब से पहुंची। वहीं दिल्ली से आने वाली स्पाइसजेट की पहली फ्लाइट शेड्यूल में नहीं रही। दरभंगा एयरपोर्ट से सोमवार को 14 विमानों का आवागमन हुआ।

जानकारी के अनुसार, दिल्ली से दरभंगा आनेवाली अकासा की फ्लाइट क्यूपी 1405 निर्धारित समय 10:50 से 23 मिनट पहले पहुंच गई। मुंबई से दरभंगा आनेवाली स्पाइसजेट की फ्लाइट एसजी 334 निर्धारित समय 12 बजे से आठ मिनट विलंब से 12:08 में पहुंची।

कोलकाता से दरभंगा आनेवाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई7234 निर्धारित समय 12:20 से 39 मिनट विलंब से 12:59 में पहुंची। मुंबई से दरभंगा आनेवाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई628 निर्धारित समय 12:45 से 30 मिनट विलंब से 1:15 में पहुंची।

हैदराबाद से दरभंगा आनेवाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई537 निर्धारित समय 2:05 से तीन मिनट विलंब से 2:08 में पहुंची। दिल्ली से दरभंगा आनेवाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई360 निर्धारित समय 3:10 से 10 मिनट पहले पहुंच गई।

दिल्ली से दरभंगा आनेवाली स्पाइसजेट की फ्लाइट एसजी 495 निर्धारित समय 3:50 से 35 मिनट पहले पहुंच गई।

बता दें कि इससे पूर्व  दरभंगा एयरपोर्ट से रविवार को 18 विमानों का आवागमन हुआ। प्राप्त जानकारी के मुताबिक कोलकाता से आनेवाली इंडिगो की फ्लाइट आधा घंटा से अधिक विलंब से पहुंची। 

दिल्ली से दरभंगा आनेवाली अकाशा की फ्लाइट क्यूपी 1405 निर्धारित समय 10:50 बजे से बीस मिनट पहले पहुंच गई। मुंबई से दरभंगा आनेवाली स्पाइसजेट की फ्लाइट एसजी 334 निर्धारित समय 12:00 बजे से 23 मिनट पहले पहुंची।

कोलकाता से दरभंगा आनेवाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई7234 निर्धारित समय 12:20 बजे से 38 मिनट विलंब से 12:58 में पहुंची। मुंबई से दरभंगा आनेवाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई535 निर्धारित समय 12:45 से नौ मिनट विलम्ब से 12:54 में पहुंची।

मुंबई से दरभंगा आनेवाली अकाशा की फ्लाइट क्यूपी 1529 निर्धारित समय 1:20 से तीन मिनट पहले पहुंच गई। हैदराबाद से दरभंगा आनेवाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई537 निर्धारित समय 2:05 से 16 मिनट विलंब से 2:21 में पहुंची। दिल्ली से दरभंगा आनेवाली स्पाइसजेट की पहली फ्लाइट एसजी 751 निर्धारित समय 2:20 से 11 मिनट पहले पहुंच गई।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।