विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दरभंगा एयरपोर्ट पर उड़ानों का उतार-चढ़ाव, हैदराबाद फ्लाइट ने बढ़ाई परेशानी

Published: Sun, 24 May 2026 08:25 PM (IST)

दरभंगा एयरपोर्ट पर रविवार को 18 विमानों का आवागमन हुआ, जिसमें कुछ उड़ानें समय से पहले पहुंचीं तो कुछ विलंब ...और पढ़ें

यह तस्वीर जागरण आर्काइव से ली गई है।

यह तस्वीर जागरण आर्काइव से ली गई है।

संवाद सहयोगी, दरभंगा । बिहार में दरभंगा एयरपोर्ट पर रविवार को कुल 18 विमानों का आवागमन हुआ। इस दौरान कई उड़ानें निर्धारित समय से पहले पहुंचीं, जबकि कुछ विमानों के विलंब से आने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सबसे अधिक देरी हैदराबाद से आने वाली इंडिगो की फ्लाइट में दर्ज की गई।

मुंबई से आने वाली उड़ानों की स्थिति

मुंबई से दरभंगा आने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट एसजी-115 अपने निर्धारित समय सुबह 10:15 बजे के मुकाबले 16 मिनट की देरी से 10:31 बजे पहुंची ।

वहीं, मुंबई से आने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई-535 निर्धारित समय 12:50 बजे से 21 मिनट पहले पहुंच गई। इसके अलावा अकाशा एयर की फ्लाइट क्यूपी-1139 भी तीन मिनट की मामूली देरी से 1:08 बजे पहुंची।

दिल्ली की उड़ानें समय से पहले पहुंचीं

दिल्ली से दरभंगा आने वाली कई उड़ानों ने समय से पहले लैंडिंग की। अकाशा एयर की फ्लाइट क्यूपी-1405 निर्धारित समय 10:55 बजे से 18 मिनट पहले पहुंच गई।

इंडिगो की फ्लाइट 6ई-360 भी तय समय दोपहर 3:00 बजे से 20 मिनट पहले दरभंगा पहुंची। वहीं , स्पाइसजेट की फ्लाइट एसजी-495 निर्धारित समय 3:20 बजे से 28 मिनट पहले पहुंची ।

कोलकाता और बेंगलुरु की फ्लाइट में देरी

कोलकाता से आने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई-7234 निर्धारित समय 11: 50 बजे के मुकाबले आठ मिनट देरी से 11:58 बजे पहुंची। वहीं, बेंगलुरु से आने वाली अकाशा एयर की फ्लाइट क्यूपी-1513 निर्धारित समय 12:15 बजे से 24 मिनट विलंब से 12:39 बजे पहुंची।

हैदराबाद की फ्लाइट एक घंटे से अधिक लेट

हैदराबाद से दरभंगा आने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई -537 सबसे ज्यादा विलंबित रही । यह विमान अपने निर्धारित समय दोपहर 2:10 बजे के बजाय एक घंटा पांच मिनट की देरी से 3 :15 बजे दरभंगा एयरपोर्ट पहुंचा। फ्लाइट लेट होने से यात्रियों को एयरपोर्ट पर काफी इंतजार करना पड़ा ।