विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दरभंगा में सात वर्षीय मासूम से अप्राकृतिक यौनाचार, पड़ोसी आरोपी फरार, मां ने फांसी की मांग की

Published: Sun, 07 Jun 2026 10:40 PM (IST)

बिहार के दरभंगा में एक सात वर्षीय मासूम बच्चे के साथ पड़ोसी ने अप्राकृतिक यौनाचार किया, जिससे उसकी हालत गंभीर ...और पढ़ें

इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।

इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।

जागरण संवाददाता, दरभंगा । बिहार के दरभंगा जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक बेहद हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां एक सात वर्षीय मासूम को अपनी हवस का शिकार बनाया गया।

एक तरफ जहां पूरा देश बच्चों की सुरक्षा के दावे करता है, वहीं दूसरी तरफ ऐसे दरिंदे मासूमों के बचपन को लहूलुहान कर रहे हैं। इस जघन्य अपराध ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।

खेल रहे मासूम को बहला-फुसलाकर ले गया पड़ोसी

यह दर्दनाक मामला दरभंगा जिले के केवटी थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, रविवार की दोपहर एक सात वर्षीय मासूम बच्चा अपने घर के पास अकेला खेल रहा था। 

इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले 18 वर्षीय युवक मोहम्मद सलाउद्दीन की नजर उस पर पड़ी। आरोपित ने अकेले खेल रहे मासूम को देखा और उसे बहला-फुसलाकर पास के ही एक आम के बगीचे में ले गया।

बगीचे में की दरिंदगी, खून से लथपथ घर पहुंचा बच्चा

आम के बगीचे के सन्नाटे का फायदा उठाकर आरोपित मोहम्मद सलाउद्दीन ने मासूम के साथ अप्राकृतिक यौनाचार (कुकर्म) की वारदात को अंजाम दिया।

इस घिनौने कृत्य के बाद आरोपित बच्चे को तड़पता हुआ छोड़कर मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से चोटिल और खून से लथपथ स्थिति में मासूम किसी तरह रोते-चिल्लाते अपने घर पहुंचा और परिजनों को आपबीती सुनाई।

डीएमसीएच में भर्ती, हालत बेहद नाजुक

अत्यधिक रक्तस्राव (ब्लीडिंग) होने के कारण उसकी स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई है। परिजनों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और पुलिस की मदद से मासूम को तुरंत दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज चल रही है।

पुलिस की छापेमारी और फांसी की मांग

घटना के बाद से ही स्थानीय पुलिस एक्शन में है। केवटी थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस की टीमें फरार आरोपित मोहम्मद सलाउद्दीन की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही हैं।

इधर, अस्पताल में जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहे मासूम की मां का रो-रोकर बुरा हाल है। पीड़ित मां ने शासन और प्रशासन से गुहार लगाते हुए मासूम बेटे के साथ दरिंदगी करने वाले इस हैवान को सीधे फांसी की सजा देने की मांग की है।