Move to Jagran APP

रसोइयों ने समाहरणालय पर किया प्रदर्शन

दरभंगा । बिहार राज्य विद्यालय रसोइया संघ (ऐक्टू) के आह्वान पर रसोइयों ने शनिवार को डीएम कार्यालय के

By JagranEdited By: Published: Sun, 20 Jan 2019 12:49 AM (IST)Updated: Sun, 20 Jan 2019 12:49 AM (IST)
रसोइयों ने समाहरणालय पर किया प्रदर्शन
रसोइयों ने समाहरणालय पर किया प्रदर्शन

दरभंगा । बिहार राज्य विद्यालय रसोइया संघ (ऐक्टू) के आह्वान पर रसोइयों ने शनिवार को डीएम कार्यालय के समक्ष पहुंच प्रदर्शन किया। रसोइया संघ के जिला संयोजक पप्पू पासवान, फूलो देवी, अनिता देवी, संतरा देवी, रंजीता देवी, जीवची देवी, सहेली देवी, सविता कुमारी, ममता देवी, शकुंतला देवी, कौसर खातून, सुनीता देवी के नेतृत्व में पोलो मैदान से जुलूस निकला जो समहारणालय होते हुए लहेरियासराय टावर से पुन: लौटा। नीतीश-मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई।

loksabha election banner

जुलूस पोलो मैदान में आकर सभा में तब्दील हो गई सभा की अध्यक्षता रसोइया संघ के जिला सह संयोजक सुरेंद्र पासवान ने की।

सभा को भाकपा(माले) जिला सचिव बैद्यनाथ यादव, नीलम देवी, शनिचरी देवी, शकुंतला देवी, हीरा साफी, सहेली देवी, आशा देवी, ममता देवी, कमली देवी, मनोज मंडल, राम बाबू यादव, उमेश यादव, काली देवी, लक्ष्मी देवी, मंजू देवी, रेखा देवी, सुधा देवी, माले नेता धर्मेश यादव, सुनील यादव, उमेश साह, आइसा जिलाध्यक्ष ¨प्रस राज आदि ने संबोधित किया। स्कूलों में बंद कराया मध्याह्न भोजन : मनीगाछी में हड़ताली एमडीएम रसोइयों ने शनिवार को प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में घूमकर मध्याह्न भोजन को बंद कराया। जुलूस निकाला और सरकार विरोधी नारेबाजी की। नेतृत्व प्रखंड रसोईया संघ की सचिव सुमित्रा देवी ने की। कुशेश्वरस्थान पूर्वी में महामजदूर रसोईया एकता संघ ¨हदुस्तानी आवाम मोर्चा श्रमिक प्रकोष्ठ के बैनर तले प्रखंड मुख्यालय पर शनिवार को प्रखंड रसोईया संघ के अध्यक्ष राम कुमार पासवान एवं मकेश्वर राम के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया गया। धरना सभा को संघ के महासचिव संतोष कुमार श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष हेमन्त कुमार यादव, मकेश्वर राम, हरिशंकर गुप्ता, संजय सदा, मरनी देवी, छोटी देवी, पारो देवी, चंद्रकला देवी, ललिता देवी, अमरजीत सदा आदि ने संबांधित किया। केवटी में रसोइया संगठनों के संयुक्त आह्वान पर 14 सूत्री मांगों के समर्थन में चल रहे अनिश्चित कालीन हड़ताल के तहत 19 वें दिन शनिवार को भी प्रखंड क्षेत्र के रसोइया हड़ताल पर डटी रही।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.