रसोइयों ने निकाला प्रतिवाद मार्च
दरभंगा । बिरौल प्रखंड स्तरीय रसोइया संघ के अध्यक्ष वीणा देवी के नेतृत्व में पांच सूत्री मांगों को ले
दरभंगा । बिरौल प्रखंड स्तरीय रसोइया संघ के अध्यक्ष वीणा देवी के नेतृत्व में पांच सूत्री मांगों को लेकर रसोइया संघ ने प्रतिवाद मार्च निकाला। प्रतिवाद मार्च मुख्य सड़क, खोरा गाछी, सुपौल बाजार होते हुए अनुमंडल मुख्यालय पहुंचकर सभा में तब्दील हो गया। सभा को मंजू देवी, सरोज देवी, कैली देवी, सोनी देवी, सुशीला देवी आदि रसोइया मौजूद थी। कमतौल : न्यूनतम मजदूरी व सभी रसोइया को सरकारी कर्मी का दर्जा देने आदि मांगों को लेकर बिहार राज्य विद्यालय रसोइया संघ के हड़ताल को सफल बनाने हेतु मंगलवार को माले नेता ललन पासवान के नेतृत्व में दर्जनों रसोइयों ने बीआरसी कमतौल पर धरना प्रदर्शन किया। सभा को सुरेंद्र पासवान, शमशेर आलम, राजू पासवान, विनीता देवी, ममता देवी, संजू देवी, राम कैला देवी, पप्पी देवी, कैसी देवी, विभा देवी, श्रीदेवी आदि ने संबोधित किया और ज्ञापन बीआरसी को सौंपा।