Move to Jagran APP

कांग्रेस के नेतृत्व में मजबूत होगा महागठबंधन : चेतन

दरभंगा । जेल का फाटक टूटेगा, आनंद मोहन छूटेगा जैसे गगनभेदी नारों के बीच सोमवार को सर्वे कार्यालय परि

By JagranEdited By: Published: Tue, 29 Jan 2019 01:23 AM (IST)Updated: Tue, 29 Jan 2019 01:23 AM (IST)
कांग्रेस के नेतृत्व में मजबूत होगा महागठबंधन : चेतन
कांग्रेस के नेतृत्व में मजबूत होगा महागठबंधन : चेतन

दरभंगा । जेल का फाटक टूटेगा, आनंद मोहन छूटेगा जैसे गगनभेदी नारों के बीच सोमवार को सर्वे कार्यालय परिसर में पूर्व सांसद आनंद मोहन का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया। फ्रेंड्स ऑफ आनंद के केंद्रीय अध्यक्ष चेतन आनंद ने कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व में बिहार में महागठबंधन पहले से ज्यादा मजबूत हुआ है और आगामी लोकसभा चुनाव में केंद्र की मोदी सरकार को उखाड़ फेंक देगा। उन्होंने कहा कि गरीबों महिलाओं युवाओं पर अत्याचार बढ़ गया है। कमरतोड़ महंगाई ने लोगों का जीना दूभर कर दिया है। लोगों को सब्जबाग दिखाकर उनका वोट झटकने वाले प्रधानमंत्री वादाखिलाफी पर उतर आए हैं। ऐसी सरकार को कांग्रेस के नेतृत्व में ही उखाड़ फेंका जाएगा। उन्होंने आनंद मोहन की रिहाई के लिए युवाओं से एकजुट होने का आह्वान किया। अध्यक्षता संतोष कुमार ¨सह ने की। संचालन संतोष कुमार श्रीवास्तव ने किया। समारोह को कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीताराम चौधरी, हम जिलाध्यक्ष आरके दत्ता, कांग्रेस नेता रामनारायण झा, महेंद्र लाल दास शैलेंद्र कुमार कश्यप, प्रभात कुमार ¨सह , रसोईया संघ की प्रदेश अध्यक्ष रानी देवी आदि ने संबोधित किया। पूर्व सांसद की रिहाई की मांग

loksabha election banner

हायाघाट : फ्रेंड्स ऑफ आनंद के तत्वावधान में पूर्व सांसद आनंद मोहन का जन्मदिन आनन्द दिवस के रूप में केक काटकर मनाया गया। वक्ताओं ने विगत 12 वर्षों से जेल में बंद बेकसूर पूर्व सांसद आनंद मोहन की सरकार से रिहाई की मांग की। मौके पर विनोद कुमार गोस्वामी, ¨पटू ¨सह, दीपक कुमार महतो, राजेश कुमार महतो,मनोज कुमार महतो, रमेश राम,छोटू कुमार, उमेद राम, मुन्ना गोस्वामी, विनोद मांझी, वंदना गोस्वामी, प्रियंका गोस्वामी, निर्मला देवी, शांति देवी, कांति देवी,अर्चना देवी, निशांत कुमार अमित कुमार ¨सह, सुबोध कुमार ¨सह आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.