कांग्रेस ने फूंका पीएम व वित्त मंत्री का पुतला
लहेरियासराय टॉवर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वित्त मंत्री अरुण जेटली का पुतला फूंका औऱ इस्तीफा देने की मांग कर रहे थे।
दरभंगा। लहेरियासराय टॉवर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वित्त मंत्री अरुण जेटली का पुतला फूंका औऱ इस्तीफा देने की मांग कर रहे थे। जिलाध्यक्ष सीताराम चौधरी ने नेतृत्व किया। मौके पर पूर्व विधायक हरिनंदन यादव,पूर्व प्रमुख जय किशोर यादव कांग्रेस के रामपुकार चौधरी,उदित नारायण चौधरी,अरुण झा, विवेकानंद चौधरी, कन्हैया झा,त्रिभुवन कुमार, रेयाज अली खां, मो. असलम नरेंद्र नारायण चौधरी, आदि नेताओं ने वित्त मंत्री अरुण जेटली को अविलंब इस्तीफा देकर देश की जनता को बताना चाहिए।
उधर, आशापुर टावर चौक पर गुरुवार को युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एंव वित्त मंत्री अरुण जेटली का पुतला फूंक कर विरोध दर्ज किया। प्रखंड युवा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल कुमार झा के नेतृत्व में हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार पर घोटालेबाजों को संरक्षण देने का काम कर रही है। जिला पार्षद राम कुमार झा बब्लू ने कहा कि विजय माल्या को देश से भगाने में सरकार मदद की है। मौके पर जीवानंद झा, शिव कुमार ठाकुर, डॉ अर¨बद झा, मुरारी झा, देवकी नंदन ठाकुर, नौशाद आलम, तुला झा, हैदर अली खां सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे।