विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 02, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शहवासियों को मिलेगी जाम से मुक्ति, दो गुमटी पर आरओबी निर्माण को मिली प्रशासनिक स्वीकृत

By JagranEdited By:
Published: Tue, 02 Aug 2022 01:19 AM (IST)

दरभंगा। शहर के लहेरियासराय चट्टी एवं बेला मोर गुमटी पर रेल ओवर ब्रिज (आरओबी) निर्माण

शहवासियों को मिलेगी जाम से मुक्ति, दो गुमटी पर आरओबी निर्माण को मिली प्रशासनिक स्वीकृत
शहवासियों को मिलेगी जाम से मुक्ति, दो गुमटी पर आरओबी निर्माण को मिली प्रशासनिक स्वीकृत

दरभंगा। शहर के लहेरियासराय चट्टी एवं बेला मोर गुमटी पर रेल ओवर ब्रिज (आरओबी) निर्माण की प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है। राज्य सरकार ने की ओर से स्वीकृति मिलने के बाद अब एक से दो दिनों में इसकी अधिसूचना जारी हो जाएगी। अधिसूचना जारी होने के साथ ही टेंडर की प्रक्रिया भी शुरू कर दी जाएगी। दो से तीन माह में टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर इसी वर्ष अक्टूबर या नवंबर माह से निर्माण कार्य भी प्रारंभ कर दिया जाएगा। आरओबी निर्माण के बाद शहर को जाम से मुक्ति मिल जाएगी।

बता दें कि बिहार पुल निर्माण निगम लिमिटेड ने शहर के पंडासराय, लहेरियासराय चट्टी चौक, कगवा गुमटी, बेला गुमटी कुल पांच गुमटियों पर आरओबी बनाने के लिए डीपीआर तैयार कर प्रशासनिक स्वीकृति के लिए बिहार सरकार को भेजा है। इनमें लहेरियासराय चट्टी चौक एवं दिल्ली मोड़ जाने वाली बेला गुमटी पर आरओबी निर्माण की प्रशासनिक स्वीकृति मिली है। शेष आरओबी निर्माण की दिशा में भी जल्द ही प्रशासनिक स्वीकृति मिलने की बात कही जा रही है। पुल निर्माण निगम लिमिटेड के कार्यपालक अभियंता दीपेश कुमार ने बताया कि दो आरओबी निर्माण को प्रशासनिक स्वीकृति मिली गई है। फिलहाल मौखिक जानकारी सोमवार को मिली है। एक से दो दिनों के अंदर पत्र भी प्राप्त हो जाएगा। सरकार से पत्र प्राप्त होने के साथ ही टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

कार्य आवंटित होने के बाद दो साल में निर्माण कार्य पूरा करना होगा

नए नियम के अनुसार आरओबी निर्माण के लिए जिस दिन एजेंसी को कार्य आवंटित कर दिया जाएगा, उसके ठीक दो साल में उसका निर्माण कार्य पूरा कर लेना होगा। पहले आरओबी का निर्माण रेलवे करती थी। मई 2019 में रेलवे और बिहार सरकार ने समझौता किया कि आरओबी का निर्माण पथ निर्माण विभाग भी करेगा। इसके तहत रेलवे के हिस्से का निर्माण रेल मंत्रालय तो एप्रोच रोड का निर्माण पथ निर्माण विभाग करेगा। समझौते के तहत राज्य में 55 आरओबी बनाने का निर्णय पथ निर्माण विभाग की ओर से लिया गया है। यह काम बिहार राज्य पुल निर्माण निगम और बिहार राज्य पथ विकास निगम करेगा। आरओबी के निर्माण का खर्च रेलवे और राज्य सरकार मिलकर करेगी।

-