दहेज प्रथा उन्मूलन पर होगा मंथन
बिहार के ग्रामीण समाज में महिला सशक्तीकरण एवं दहेज प्रथा उन्मूलन विषय पर 17 जनवरी को सेमिनार होगा।
दरभंगा। बिहार के ग्रामीण समाज में महिला सशक्तीकरण एवं दहेज प्रथा उन्मूलन विषय पर 17 जनवरी को सेमिनार का आयोजन जुबली हॉल में किया गया है। 21वीं सदी में इन ग्रामीण महिलाओं की वर्तमान स्थिति कैसी है व उसका निराकरण कैसे किया जाय और दहेज प्रथा का उन्मूलन के लिए क्या क्या उपाय किए जा सकते हैं, इसपर विशेष रूप से चर्चा होगी। इस सेमिनार में इन विषय पर एक प्रतियोगिता का भी आयोजन होगा। सेमिनार की अध्यक्षता प्रो. एसके ¨सह करेंगे। मुख्य वक्ता सीसीडीसी डॉ. मुनेश्वर यादव और विशिष्ट अतिथि प्रतिकुलपति प्रो. जय गोपाल और कुलसचिव प्रो. मुस्तफा कमाल अंसारी होंगे। इस सेमिनार में शहर के विभिन्न कॉलेजों के 250 छात्र छात्राएं शामिल होंगे। 29 नवंबर को विश्वविधालय अनुदान आयोग की ओर से दहेज प्रथा के उन्मूलन व बाल विवाह विषय पर आयोजित वाद विवाद प्रतियोगिता के सफल छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया जाएगा। इस प्रतियोगिता के पक्ष में प्रथम स्थान हिन्दी विभाग के ज्वाला चंद्र चौधरी, दूसरे स्थान पर समाज शास्त्र की मीनू कुमारी और सीएम साइंस कॉलेज की तीसरे स्थान पर रही श्वेता कुमारी और नागेंद्र झा महिला कॉलेज की नैना कुमारी को पुरस्कृत किया जाएगा। विपक्ष में प्रथम स्थान रहे बीएडडीडीई के प्रेम राजन, दूसरा स्थान रहे हिन्दी विभाग के अनिग्धा श्रीवास्तव और तृतीय स्थान पर रहे जंतु विज्ञान विभाग के प्रहलाद कुमार ¨सहा को पुरस्कृत किया जाएंगा। इसके अलावा मारवाड़ी कॉलेज के नजरूल होदा, हिन्दी विभाग के रामशेख पंडित, एमआरएम कॉलेज की निधी कुमारी को सांत्वना पुरस्कार दिया जाएगा।