मुख्यमंत्री नीतीश ने बिहार में स्थापित किया आपसी सौहार्द : संजय
जदयू के राष्ट्रीय महासचिव संजय झा ने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने कार्यकाल में बिहार वासियों का सम्मान देश ही नहीं दुनिया में स्थापित किया है।
दरभंगा । जदयू के राष्ट्रीय महासचिव संजय झा ने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने कार्यकाल में बिहार वासियों का सम्मान देश ही नहीं दुनिया में स्थापित किया है। सबसे बड़ी बात कि उनके कार्यकाल में आपसी सौहार्द इतना बढ़ा है कि लोग अब धार्मिक भेदभाव भूल कर केवल विकास की बात करते हैं। गुरुवार को जिला जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की बैठक को संबोधित कर रहे थे। मोमिन हाल में आयोजित बैठक की अध्यक्षता हाफिज अबू सहमा ने की। झा ने कहा कि नीतीश कुमार ने हर तबके का विकास किया है। अल्पसंख्यकों के लिए उन्होंने जितनी योजनाएं चलाई हैं वह सब धरातल पर नजर आ रही हैं।
17 फरवरी को राज मैदान में प्रस्तावित जनता दल के कार्यकर्ता सम्मेलन में भी तीनों जिले से बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता आ रहे हैं। पूर्व विधायक डॉ. इजहार अहमद ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अंधेरे बिहार में विकास का चिराग जला कर इसे रोशन करने का काम किया है। बैठक को पूर्व डिप्टी मेयर एहसान उल हक, मो. दानिश,आजम हुसैन,अली हसन अंसारी, उमर फारूक, मो. सुल्तान मुखिया, मो. नौशाद, फिरोज कुरेशी, अब्दुल कादिर, मो. शमशाद, मो. नाजिम, मो. शिब्ली, कमरे आलम, कमालुद्दीन, गुलाम जिलानी, अब्दुल रऊफ, अबुल खैर आदि ने भी संबोधित किया। उधर बाकरगंज लहेरियासराय में महानगर जदयू अध्यक्ष दीदार हुसैन चांद की अध्यक्षता में सेक्टर प्रभारियों की बैठक को संबोधित करते हुए झा ने कहा कि 17 फरवरी को राज मैदान का प्रमंडलीय कार्यकर्ता सम्मेलन ऐतिहासिक होगा। बैठक को संगठन प्रभारी विपिन ¨सह, डॉ. अजीत चौधरी, नवाब अख्तर, राजेंद्र राम, श्याम किशोर राम, नगर अध्यक्ष बिजली ¨सह, राजीव ¨सह, पप्पू महादेव, सतीशचंद्र पटेल, अंजुला शर्मा, गौरी पासवान, इकबाल रहीम, अरुण महतो, सदरे आलम आदि ने भी संबोधित किया। इस बैठक में जन अधिकार पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सोनू तिवारी ने अपनी पार्टी से त्यागपत्र देकर जदयू की सदस्यता ग्रहण की।