छीन गेले हमरा माथ क ¨सदूर के माई अब हम कोना रहबै
मब्बी ओपी क्षेत्र के गनौली निवासी ललित पासवान की मौत के बाद परिजन एवं ग्रामीण शोकाकुल है।
दरभंगा। मब्बी ओपी क्षेत्र के गनौली निवासी ललित पासवान की मौत के बाद परिजन एवं ग्रामीण शोकाकुल है। गुरुवार की शाम ललित की मौत विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के बाघ मोड़ पर सड़क दुर्घटना में हो गई थी। मात्र 29 वर्ष की आयु में ललित की मौत हो जाने से पूरे गांव में शोक है।
पत्नी निभा देवी दहाड़ मार-मार कर बार-बार यहीं दोहरा रही थी- मात्र दुइये साल में छीन गेले हमरा माथक ¨सदूर गे माई। आब हम कोना क रहबै। ललित की शादी 4 अप्रैल 2016 को को हुई थी। साल भर पहले निभा ने एक बच्ची को जन्म दिया था। जन्म के कुछ दिन बाद ही बच्चे की मौत हो गई थी। निभा को ¨जदगी बिताने के लिए सिवाय पति ललित के और कोई आसरा नहीं था। स्थानीय लोगों का कहना था कि ललित बहुत ही अच्छा स्वभाव का था। गांव में सब के साथ उसका अच्छा संबंध था। गांव में होने वाले सार्वजनिक कार्य में आगे बढ़ कर हिस्सा लेता था। विपत्ति के समय गांव वाले की मदद बढ़-चढ़कर करता था। पिता अजीत पासवान ने बताया ललित पूरे परिवार के जीवन यापन का मात्र एक साधन था। तीन बेटे में ललित मंझला था। फ्लावर मिल गंगवारा में मजदूरी कर करीब 6 साल से पूरे परिवार का भरण पोषण करता था। अब बूढ़ापा कैसे बीतेगा यह डर सताने लगा है। मेरी अर्थी को वह कांधा देता। लेकिन, अब उसकी अर्थी का कंधा देना पड़ा है।
मां गायत्री देवी दहार मार-मार कर कह रही थी- हे भगवान ई की क देलहक जवान पुतौह आब कोना क रहते। घर में बाबू के बिना। अखन त ¨जदगी क शुरुआत नै केने छेलय आ खत्म भ गेलय। आब हमारा बुढापा के सहारा के बनतै। हमरा दवा के करैतय। माय कैहक के बोलैतैय। परिजन को बहादुरपुर बीडीओ आनंद प्रकाश ने बीस हजार रुपये का चेक प्रदान किया। घटना के समय बुलेट बाइक सवार मृतक को इलाज के लिए ले जाने के दौरान पिकअप वैन चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया था। लेकिन गाड़ी के नंबर का फोटो स्थानीय लोगों द्वारा ले लिया गया था। गाड़ी का नंबर बीआर7जी-1443 मिलते ही पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर गाड़ी मालिक का नाम व पता जुटाने में लग गई है।