निर्विरोध चुने गए अध्यक्ष व सदस्यों ने दिया गया प्रमाण पत्र
बीडीओ सह प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी प्रेम कुमार ने सोमवार को प्रखंड मुख्यालय चुनाव किया गया।
दरभंगा। बीडीओ सह प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी प्रेम कुमार ने सोमवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित हायाघाट व्यापार मंडल के अध्यक्ष पद के अलावा प्रबंध कार्यकारिणी समिति के आठ सदस्यों को निर्विरोध चुने जाने पर उन्हें प्रमाण पत्र सौंपा। बीडीओ श्री कुमार ने बताया कि अध्यक्ष पद पर एक मात्र रघुनाथ चौधरी के अलावा प्रबंध कार्यकारिणी समिति के प्रथम पक्ष से दो व द्वितीय पक्ष से छह सदस्यों को निर्विरोध चुना गया। जहां प्रथम पक्ष से सदस्य के तौर पर दो क्रमश: इरफान आलम, अनवारुल हक व द्वितीय पक्ष से सदस्य के तौर पर श्याम कुमार सरदार, रामभरोस कमती, अमीरलाल यादव, अय्याज अहमद, पशुपतिनाथ चौधरी, जयमाला देवी निर्विरोध चुने गए।जिन्हें प्रमाण पत्र दिया गया। बीडीओ श्री कुमार ने बताया कि अध्यक्ष पद पर मात्र एक व प्रबंध कार्यकारिणी समिति के सदस्य पद पर कुल आठ उम्मीदवारों के खिलाफ कोई अन्य उम्मीदवार के नहीं रहने से ये सभी निर्विरोध चुने गए। मौके पर निर्वाचन प्रभारी तनवीर अहमद मौजूद थे।