ईंट भट्ठा निर्माता संघ ने सरकार के खिलाफ जताया आक्रोश, दी चेतावनी
¨सहवाड़ा जाले ईंट भट्ठा निर्माता संघ ने केंद्र एवं राज्य सरकार के खिलाफ आक्रोश जताया।
दरभंगा । ¨सहवाड़ा जाले ईंट भट्ठा निर्माता संघ ने केंद्र एवं राज्य सरकार के खिलाफ आक्रोश जताया। संघ की बैठक कामोद साह की अध्यक्षता में हुई। भट्ठा संचालन में हो रही कठिनाई पर विचार विमर्श कर आंदोलन का निर्णय लिया। संघ के अध्यक्ष प्रो. आमिर निशात ने कहा कि 2018-19 के सत्र में कोयले की आपूर्ति व्यवस्था समय पर नहीं होने से ईंट निर्माण में कठिनाई हो रही है। अधिकांश भट्ठा बंद होने की स्थिति में है। उत्पादन कम होने से मूल्य वृद्धि होना स्वभाविक है। केंद्र व राज्य सरकार लघु उद्योग को प्रोत्साहित कर व्यवस्था को धरातल पर लागू करने की बात कहती है। परंतु ईंट व्यवसाय को सुविधा देने के बदले झारखंड के खदानों से कोयले की आपूर्ति पर रोक लगा दी है। जिससे ईंट उद्योग संचालन में कई कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।
बैठक में संघ के प्रवक्ता विमलकांत झा, सचिव आफताब अहमद, शमसुल होदा, जयप्रकाश प्रसाद, अशोक कुमार, विनोद प्रसाद, मो. शाहनवाज, मो तमन्ने, उपेंद्र प्रसाद, सुरेश साह, अरुण कुमार साह, लक्ष्मी झा, सुशील ठाकुर आदि ने अपने विचार रखे।