दरभंगा में नशीली कफ सिरप के साथ 25 लाख रुपये नकद जब्त, एक गिरफ्तार
दरभंगा पुलिस ने एक घर पर छापेमारी कर 25 लाख से अधिक की नकदी और कोडीन युक्त कफ सिरप की ...और पढ़ें

दरभंगा में कार्रवाई में जुटे पुलिसक कर्मी।
HighLights
दरभंगा में 25 लाख से अधिक नकदी जब्त।
कोडीन युक्त कफ सिरप की 43 बोतलें बरामद।
नशीली दवा कारोबारी गौड़ी शंकर चौधरी गिरफ्तार।
जागरण संवाददाता, दरभंगा । बिहार में दरभंगा के लहेरेियासराय थाने की पुलिस ने शुक्रवार की देर शाम नाका छह स्थित एक घर में छापेमारी कर 25 लाख से अधिक की नकदी के साथ कोडीन युक्त कफ सिरप जब्त की है ।
मौके से धंधेबाज गृहस्वामी गौड़ी शंकर चौधरी को दबोच लिया गया। बताया जाता है कि दरभंगा शहर में बड़े पैमाने पर नशा में इस्तेमाल करने के लिए कफ सिरप की खेप मंगाने की सूचना पर एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी के निर्देश पर एक टीम गठित कर छापेमारी की गई ।
इसमें गौड़ी शंकर के घर के अंदर तीन कमरों की तलाशी ली गई तो दृश्य देखकर पुलिस पदाधिकारी सहित ड्रग विभाग की अधिकारी दंग रह गए। कफ सिरप की 43 बोतलें के साथ नोटों की गड्डी मिलने लगी। जिसकी गिनती खबर लिखे जाने तक जारी है।
हालांकि, पुलिस सूत्रों का कहना है कि 24 लाख 97 हजार छह सौ नकदी मिली है। इसमें एक सौ, दो सौ और पांच सौ के नोट शामिल हैं। हालांकि, नोट कहां से आया , इसकी पुलिस जांच कर रही है।
सदर एसडीपीओ राजीव कुमार ने बताया कि गृहस्वामी से पूछताछ चल रही है। कार्रवाई पूरी होने के बाद ही आगे की जानकारी दी जाएगी। उधर, बताया जाता है कि गृह स्वामी गौड़ी शंकर चौधरी अपने घर के बाहर वाले कमरे में दिखावे के लिए चश्मे की दुकान चलाता है।
इस आड़ में नशीली दवा का कारोबार करता है। बहरहाल, पुलिस उसके पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी है। घर के सभी मोबाइल को जब्त कर लिया गया है। जिसे तकनीकी टीम के माध्यम से चेक किया जा रहा है।
सीसी कैमरे के फुटेज को भी पुलिस खंगाल रही है। ताकि, यहां आने-जाने वाले लोगों के विषय में जानकारी मिल सके। छापेमारी में ड्रग इंस्पेक्टर संदीप कुमार सह सहित छह थानों के सदल थानाध्यक्ष शामिल थे।
