दरभंगा। रमजान के मुकद्दस महीने में अल्लाह के दरबार में रहमतों के दरवाजे हमेशा खुले रहते हैं। इस उमस भरी गर्मी में रोजा रखने के लिए बच्चों में अधिक उत्साह दिख रहा है। नन्हें रोजेदार काफी खुश हैं। बच्चों के रोजा रखने में माता पिता का पूरा सहयोग मिल रहा है। बच्चे भी रोजा रखकर दुनिया को कोरोना संक्रमण से मुक्ति की दुआ कर रहे हैं।

-रमजान के मुकद्दस महीने में अल्लाह के दरबार में रहमतों के दरवाजे हमेशा खुले रहते हैं। फजीलत व बरकतों से पूरी दुनिया फैजेयाब होती रहती है। मैने भी अल्लाह पाक की रजा के खातिर इस रमजान में रोजे रखी है।साथ ही कोरोना जैसी वैश्विक महामारी को दुनिया से जल्द खत्म करने की अल्लाह से दुआ मांगी है।

-मरीयम फैसल -रोजा नमाज मुकम्मल कर इंसान के लिए कोविड-19 के संक्रमण से बचाव की दुआ कर रहा हूं। तपिश व तेज हवा के कारण प्यास ने मुझे तिलमिला दिया,लेकिन मैं अपने इरादे पर अडिग हूं। हौसला बुलंद रखा। अल्लाह को याद कर रोजा रखने का मजा अलग है। स्वजन भी हौसला अफजाई कर रहे है।

- आफिया शाहिद

-रोजा रखने से काफी खुशी मिलती है। इसमें माता पिता का पूरा सहयोग मिल रहा है। मैं रोजा रखकर अल्लाह से दुआ करती हूं कि पूरी दुनिया में अमन व शांति बनी रहे। रोजा रखना शबाब का काम है।

- साजिया ईरफान - रोजा रखने पर मुझे काफी चैन महसूस हो रहा है। जब पहला रोजा रखा तो महसूस हुआ कि शायद पूरा नहीं कर पाउंगा। अल्लाह का करम है कि इतनी धूप और गर्मी के बावजूद रोजा मुकम्मल हो रहा है। हज,नमाज,जकात,तौहीद के साथ रोजा हर मुसलमान पर फर्ज है।

आइने एकराम

रोजा रखने से काफी खुशी मिलती है। इसमें माता पिता का पूरा सहयोग मिल रहा है। मैं रोजा रखकर अल्लाह से दुआ करता हूं कि पूरी दुनिया में अमन व शांति बना रहे।

फैजान

Indian T20 League

शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप

kumbh-mela-2021