विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा की जीत पर दरभंगा में जश्न, क्या बदलेगा राजनीतिक समीकरण

By Prince Kumar Edited By: Dharmendra Singh
Published: Mon, 04 May 2026 09:31 PM (IST)

पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत के बाद दरभंगा और कुशेश्वरस्थान में भव्य विजय उत्सव ...और पढ़ें

जीत के जश्न में झाल मुरी खाते भाजपा कार्यकर्ता। जागरण

जीत के जश्न में झाल मुरी खाते भाजपा कार्यकर्ता। जागरण

HighLights

  1. पश्चिम बंगाल, असम, पुडुचेरी में भाजपा की जीत पर दरभंगा में जश्न।

  2. कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटी, आतिशबाजी कर जीत का उत्साह मनाया।

  3. नेताओं ने जीत को पीएम मोदी के विकास कार्यों का परिणाम बताया।

जागरण संवाददाता, दरभंगा । पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी के चुनावी नतीजों ने राजनीति के गलियारों में हलचल तेज कर दी है। एक ओर जहां इस जीत को विकास और नेतृत्व पर जनता की मुहर बताया जा रहा है।

वहीं दूसरी ओर यह सवाल भी उठने लगा है कि क्या ये परिणाम आने वाले दिनों में देश के राजनीतिक समीकरण को नया मोड़ देंगे? क्या इस जीत असर राष्ट्रीय राजनीति पर भी पड़ेगा। यही जिज्ञासा अब चर्चा का केंद्र बन चुकी है।

बता दें कि भारतीय जनता पार्टी की शानदार सफलता के उपलक्ष्य में सोमवार को दरभंगा के लहेरियासराय टावर पर भव्य विजय उत्सव का आयोजन किया गया। इसका नेतृत्व जिला अध्यक्ष आदित्य नारायण मन्ना कर रहे थे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित थे।

उत्सव के दौरान कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। सभी ने एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाकर अपनी खुशी व्यक्त की तथा आतिशबाजी कर जीत का जश्न मनाया।

जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण मन्ना ने कहा कि यह विजय देश की जनता के विश्वास और प्रधानमंत्री के नेतृत्व में किए गए विकास कार्यों की जीत है। सांसद डाक्टर गोपालजी ठाकुर ने पश्चिम बंगाल, असम एवं पुडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी की सफलता पर कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किए गए जनकल्याणकारी कार्यों, सुशासन और विकास की नीतियों पर जनता के अटूट विश्वास का प्रमाण है।

केवटी विधायक डाक्टर मुरारी मोहन झा ने कहा कि यही ऊर्जा आने वाले समय में भी पार्टी को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी। इस अवसर पर पूर्व विधायक अमरनाथ गामी, पूर्व जिलाध्यक्ष जीवछ सहनी, जिला उपाध्यक्ष अभयानंद झा, राजेश रंजन, सोनी पूर्वे, संगीता साह, विकास चौधरी, श्रवन कुमार मिश्रा, जिला महामंत्री विजय चौधरी।

संतोष पोद्दार, सुजीत मल्लिक, जिला मंत्री राहुल पासवान, बालेंदु झा, सचिन जैन, जिला मीडिया प्रभारी मुकुंद चौधरी, अमरनाथ सिंह, बबलु पंजियार, गुलशन चौधरी, प्रेमकुमार मिश्र रिंकू, मनोज झा ने भी हर्ष व्यक्त किया।

भाजपा की जीत पर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

कुशेश्वस्थान। बंगाल, असम एवं पांडिचेरी विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली प्रचंड जीत पर क्षेत्र में पार्टी कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जमकर जश्न मनाया। भाजपा के सांगठनिक दरभंगा पूर्वी के जिलाध्यक्ष विनय पासवान के नेतृत्व में उनके ब्रह्मपुर स्थित आवास से भव्य विजय जुलूस निकाला गया। विजय जुलूस के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति एवं संगठन के नारों से गूंज उठा।

मौके पर जिला मंत्री प्रदीप प्रधान, महामंत्री संजय कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह, मंडल अध्यक्ष पंकज झा, भोलू कुमार झा, शिव कुमार साह, जिला उपाध्यक्ष इंद्रेश झा, दिनेश कुमार चौपाल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे। वहीं मंडल अध्यक्ष घनश्याम चौधरी के नेतृत्व में आयोजित जश्न में मदन मोहन झा, संजय सिंह, विकास चौधरी, गुलशन पासवान, अजय यादव, गंगा साह, रोहित चौधरी, कैलाश झा, अजय सिंह एवं सोनू चौधरी शामिल हुए।