Move to Jagran APP

कंशी में खुला बिहार का पहला हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर

सूबे में स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त बनाने की दिशा में केंद्र और राज्य सरकार प्रत्यनशील है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 20 Jul 2018 01:41 AM (IST)Updated: Fri, 20 Jul 2018 01:41 AM (IST)
कंशी में खुला बिहार का पहला हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर
कंशी में खुला बिहार का पहला हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर

दरभंगा। सूबे में स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त बनाने की दिशा में केंद्र और राज्य सरकार प्रत्यनशील है। गांवों में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए तीव्र गति से काम किया जा रहा है। अगले एक वर्ष के भीतर राज्य के सभी 534 प्रखंडों में अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर बनाया जाएगा। ये बातें बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कही। गुरुवार को सदर प्रखंड के कंशी पंचायत में 6 बेड के स्व. रामशरण जयवंश भगत अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के उद्घाटन के दौरान सभा को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि एपीएचसी के साथ-साथ यह बिहार का पहला हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर है। जल्द ही अस्पताल के उन्नयन के लिए 24 लाख रुपये मुहैया कराए जाएंगे। पूर्व में जहां अस्पतालों में दवा और सुविधाओं की कमी थी, उसमें काफी सुधार आया है। अब अस्पतालों में दवा और डॉक्टर दोनों मौजूद रहते हैं। उन्होंने अस्पताल के लिए दान स्वरूप दी गई भूमि के मालिक उत्तिम भगत और उनके पुत्र को पाग-चादर से सम्मानित किया। कहा कि उनके ही प्रयास से दान में दी गई भूमि का उपयोग स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने की दिशा में किया जा रहा है। इससे पूर्व मंत्री का स्वागत मिथिला की परंपरा के अनुसार पाग-चादर और माला से किया गया। मौके पर नगर विधायक संजय सरावगी, जाले विधायक जीवेश कुमार, विधान पार्षद अर्जुन सहनी, सुनील ¨सह, पूर्व विधान पार्षद मिश्रीलाल यादव, किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. मुरारी मोहन झा, लोजपा के प्रदेश महासचिव आरके चौधरी, सुजीत मल्लिक, आदित्य नारायण चौधरी, मीना झा, भरत सहनी, पूर्व मेयर गौरी पासवान, राममनोहर प्रसाद, भाजपा जिलाध्यक्ष हरि सहनी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष डॉ. निर्भय भारद्वाज, लोजपा के प्रदेश महासचिव आरके चौधरी, प्रखंड प्रमुख उपेंद्र साह, बुधन चौपाल, सत्यनारायण भगत, संतोष सहनी, कमलेश ठाकुर, रतन पासवान आदि मौजूद थे। सदर अस्पताल के लिए जल्द टेंडर की प्रक्रिया

loksabha election banner

सदर प्रखंड के गंगवारा में 50 करोड़ की लागत से जल्द ही 100 बेड का सदर अस्पताल बनाया जाएगा। इसकी प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। स्वास्थ्य विभाग और मुख्यमंत्री की ओर से इसे प्रशासनिक स्वीकृति मिल चुकी है। भूमि चिन्हित करने का कार्य अंतिम चरण में है। अस्पताल के लिए जल्द ही टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। अगले तीन-चार महीने में एएनएम की बहाली

गांवों में बेहतर चिकित्सा व्यवस्था मुहैया कराने के लिए अगले तीन-चार महीने में 7 हजार एएनएम की बहाली की जाएगी। इसके बाद पंचायतों में पहले से खुले उप स्वास्थ्य केंद्र पर सप्ताह में चार दिन ए ग्रेड नर्स की उपस्थिति रहेगी। कमतौल, घोघराहा और बह्मपुर में स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना जल्द

जाले विधायक जीवेश कुमार ने मंत्री को बताया कि उनके क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाएं लचर स्थिति में है। मंत्री ने तुरंत विभागीय अधिकारियों से बात कर स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी ली। बताया कि कमतौल और बह्मपुर में बहुत जल्द ही स्वास्थ्य सेवाएं शुरू हो जाएगी। वहीं, घोघराहा में 2-3 महीने में इसकी शुरुआत होगी। मुफ्त एम्बुलेंस की मिलेगी सुविधा : संजय

नगर विधायक संजय सरावगी ने कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का खुलना कंशी पंचायत के लिए वरदान है। पहले गरीब मरीजों को इलाज के लिए दरभंगा और पटना जाना पड़ता था। लेकिन स्वास्थ्य केंद्र के खुल जाने से ग्रामीणों को काफी सुविधा मिलेगी। कहा कि कंशी के विकास के लिए खासकर सड़क के लिए 1 करोड़ 5 लाख की राशि स्वीकृत हो गई है। वहीं, स्लुईस गेट का रास्ता भी साफ हो गया है। पुल का डीपीआर तैयार किया जा रहा है। जल्द ही पुल का निर्माण किया जाएगा। डीएमसीएच को अंतरराष्ट्रीय अस्पताल के रूप में करें विकसित : जीवेश

जाले विधायक जीवेश कुमार ने कहा कि सरकार को डीएमसीएच को अंतरराष्ट्रीय अस्पताल के रूप में विकसित करना चाहिए। यहां न केवल दरभंगा और आसपास के लोग इलाज कराने आते हैं बल्कि नेपाल के कई इलाके से भी लोग इलाज कराने पहुंचते हैं।

देश को बनाए कांग्रेसमुक्त : अर्जुन सहनी

विधान पार्षद अर्जुन सहनी ने कहा कि देश और प्रदेश को एक साजिश के तहत तीन साल तक भटका दिया गया। इस दौरान बिहार धरातल में चला गया। एनडीए की वापसी के बाद राज्य का तेजी से विकास हो रहा है। नीतीश और मोदी के साथ आने का था इंतजार : सुनील ¨सह

विधान पार्षद सुनील ¨सह ने कहा कि लोगों के दिलों में एक दर्द था कि कब नीतीश और मोदी एक साथ आएंगे। वह सपना अब पूरा हो गया। 15 सालों में स्वास्थ्य सेवाओं की क्या हालत हो गई थी, किसी ने नहीं छुपा हुआ है? विकास के लिए सरकार कृतसंकल्पित : मिश्रीलाल यादव

पूर्व विधान पार्षद मिश्रीलाल यादव ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार विकास के लिए कृतसंकल्पित है। नीतीश-सुशील के नेतृत्व में बिहार विकास के पथ पर अग्रसर है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.