Move to Jagran APP

मुख्यमंत्री के कार्यों की उपलब्धि से बिहारी पूरे विश्व में हो रहे गौरवान्वित : डॉ. अशोक

दरभंगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निश्चय संवाद कार्यक्रम का सीधा प्रसारण कुंवर सिंह महाविद्याल

By JagranEdited By: Published: Wed, 09 Sep 2020 01:30 AM (IST)Updated: Wed, 09 Sep 2020 01:30 AM (IST)
मुख्यमंत्री के कार्यों की उपलब्धि से बिहारी पूरे विश्व में हो रहे गौरवान्वित : डॉ. अशोक
मुख्यमंत्री के कार्यों की उपलब्धि से बिहारी पूरे विश्व में हो रहे गौरवान्वित : डॉ. अशोक

दरभंगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निश्चय संवाद कार्यक्रम का सीधा प्रसारण कुंवर सिंह महाविद्यालय कॉन्फ्रेंस हॉल में शिक्षा प्रकोष्ठ एवं छात्र जदयू की ओर से किया गया। इसका नेतृत्व बिहार प्रदेश जदयू शिक्षा उपाध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार सिंह ने किया। कार्यक्रम का संचालन छात्र जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष शंकर कुमार सिंह ने की। उपाध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार सिंह ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार के कार्यों की उपलब्धि से बिहारी पूरे विश्व में बिहारी गौरवान्वित हो रहे हैं। मुख्यमंत्री बिहार के शिल्पकार, नए बिहार के निर्माता एवं राजनीतिक संत हैं। आगामी विधानसभा चुनाव में किए गए कार्यों की उपलब्धियों से ऐतिहासिक सफलता मिलेगी। बिहार प्रदेश छात्र जदयू के उपाध्यक्ष शंकर कुमार सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय, महाविद्यालय एवं मध्य विद्यालय के छात्रों के लिए किए गए कार्यों से छात्र जदयू के कार्यकर्ता काफी उत्साहित हैं। छात्र-छात्राओं एवं बेरोजगारों के लिए सरकार की ओर से कई योजनाएं चलाई जा रही है। इससे अल्पसंख्यकों, दलित व महादलित वर्ग का काफी विकास हुआ है। निश्चय संवाद कार्यक्रम में शिक्षा प्रकोष्ठ के डॉ. कामेश्वर पासवान, डॉ. कन्हैया ठाकुर, विजय कुमार सिंह, अनिल कुमार सिंह, विनोद कुमार सिंह, मुजिबुल राजा, सद्दाक हुसैन, पायल कुमारी, कमलेश मंडल फूल बाबू यादव, रविद्र कुमार जाधव, कन्हाई कुमार ,मोहम्मद अहमद रजा, राजीव कुमार साहू, दीपक कुमार सिंह, धरमदास, सुमन कुमार, सुष्मिता कुमारी, शाहनवाज आलम, अजय कुमार, दीपक कुमार सिंह, जितेंद्र कुमार पासवान, विश्वनाथ पासवान भी शामिल थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.