मास्टरजी! यह बात अच्छी नहीं, दरभंगा में फर्जी मार्कशीट से बन गए शिक्षक, अब होगी बर्खास्तगी
Bihar Fake Teacher Dismissal: दरभंगा में फर्जी मार्कशीट के सहारे नौकरी पाने वाले दो शिक्षकों, ओम प्रकाश पटवा और सुदर्शन ...और पढ़ें

अंक में बदलाव करने वाले शिक्षक पर कार्रवाई तय मानी जा रही है। फाइल फोटो

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सहयोगी, दरभंगा। Fake Marksheet Teacher Action: मास्टर जी, समाज आपको राष्ट्र निर्माता मानता है, लेकिन फर्जी मार्कशीट के सहारे नौकरी हथियाना कहां तक सही है? दरभंगा में जाली अंकपत्र के दम पर विशिष्ट शिक्षक बने दो गुरुजी का सच अब बेपर्दा हो चुका है।
फर्जीवाड़े की खुली पोल
बेनीपुर के धरौड़ा मध्य विद्यालय के शिक्षक ओम प्रकाश पटवा और अलीनगर के कठरा मध्य विद्यालय के प्रभारी सुदर्शन कुमार झा पर कार्रवाई की तलवार लटक गई है। दोनों ने जालसाजी कर नौकरी हासिल की थी।
अंकपत्र में की हेरफेर
जांच में सामने आया है कि ओम प्रकाश पटवा ने इंटरमीडिएट के अंकपत्र में नंबर बदलकर उसे थर्ड डिवीजन से सीधे फर्स्ट डिवीजन बना लिया था। इसी फर्जी दस्तावेज के आधार पर उन्होंने शिक्षक नियोजन में जगह पाई।
बर्खास्तगी से पहले शोकॉज
जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) ने स्पष्ट किया है कि ओम प्रकाश पटवा से अंतिम बार स्पष्टीकरण पूछा जा रहा है। जवाब मिलते ही उन्हें सेवा से बर्खास्त करने के लिए नियोजन समिति को कड़े निर्देश जारी किए जाएंगे।
पहुंच के दम पर बचे
वहीं दूसरी तरफ अलीनगर के सुदर्शन कुमार झा भी फर्जी प्रमाण पत्रों के बल पर प्रभारी बने बैठे हैं। अब कानून का शिकंजा कसता जा रहा है।
प्रमंडलीय आयुक्त ने सुदर्शन झा को सेवामुक्त करने का साफ आदेश दिया था, लेकिन स्थापना शाखा के बाबुओं ने तकनीकी खेल कर दिया। पंचायत सचिव को कार्रवाई का पत्र भेजा, जबकि वे प्रखंड शिक्षक बन चुके थे।
कब तक बचेगी कुर्सी
अधिकारियों की इसी लापरवाही का फायदा उठाकर वे अब तक बचते रहे और नया प्रमाण पत्र देकर खुद को पाक-साफ साबित करने में जुटे हैं। लेकिन अब विभाग उनकी सभी पुरानी फाइलें खंगाल रहा है।
