विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इतनी दुश्मनी: पहले मारी गोली फिर चाकू से गोदा, दरभंगा में रंगदारी के लिए जेसीबी मालिक पर हमला

Published: Fri, 29 May 2026 02:53 PM (IST)

Rangdari Attack Bihar: दरभंगा के बसैला मोड़ पर देर रात जेसीबी मालिक विजय यादव पर जानलेवा हमला हुआ। रंगदारी न ...और पढ़ें

गंभीर हालत में दरभंगा शहर के अल्लपट्टी स्थित एक निजी अस्पताल में घायल को भर्ती कराया गया है। प्रतीकात्मक फोटो

गंभीर हालत में दरभंगा शहर के अल्लपट्टी स्थित एक निजी अस्पताल में घायल को भर्ती कराया गया है। प्रतीकात्मक फोटो

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, दरभंगा। Darbhanga Crime News: सदर थाना क्षेत्र के बसैला मोड़ के पास गुरुवार की देर रात मिट्टी भराई का कार्य करा रहे वासुदेवपुर निवासी जेसीबी (JCB) मालिक विजय यादव पर बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया।

अपराधियों ने दुस्साहस का परिचय देते हुए पहले उन्हें गोली मारी और फिर चाकू से गोद दिया। इस बर्बर हमले में विजय यादव के पेट में एक गोली लगी है, जबकि चाकू के वार से शरीर पर दो गहरे जख्म बन गए हैं।

गंभीर हालत में उन्हें दरभंगा शहर के अल्लपट्टी स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।

रंगदारी को लेकर वारदात

घटना की सूचना मिलने पर शुक्रवार को पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू की। सदर एसडीपीओ (SDPO) राजीव कुमार ने अस्पताल पहुंचकर घायल व्यवसायी का हाल जाना और परिजनों से बात की।

शुरुआती पूछताछ और जांच में यह बात सामने आई है कि काकरघाटी के पांच-सात युवकों ने रंगदारी (Extortion) को लेकर इस खूनी वारदात को अंजाम दिया है।

इलाके में दहशत का माहौल

देर रात हुई इस भीषण वारदात के बाद से बसैला मोड़ और वासुदेवपुर इलाके के व्यवसायियों में भारी आक्रोश और दहशत का माहौल है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि अपराधियों में कानून का खौफ खत्म हो चुका है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी है और जल्द ही सभी हमलावरों को सलाखों के पीछे भेजने का दावा किया है।