विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चाइल्ड अल्जाइमर का निकला इलाज, अमेरिका में बिहार के बाल रोग विशेषज्ञ के रिसर्च पर लगी मुहर

Published: Tue, 29 Sep 2026 04:44 AM (IST)

Darbhanga Doctor Research American Journal: बिहार के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. उद्भव मिश्रा ने ब्राह्मी और पिरासिटाम के संयोजन से ...और पढ़ें

डॉ. उद्भव मिश्रा का यह शोध पत्र अमेरिकी संस्था के प्रसिद्ध 'ओपन जर्नल ऑफ पीडियाट्रिक्स' में प्रकाशित हुआ है।

डॉ. उद्भव मिश्रा का यह शोध पत्र अमेरिकी संस्था के प्रसिद्ध 'ओपन जर्नल ऑफ पीडियाट्रिक्स' में प्रकाशित हुआ है।

HighLights

  1. डॉ. उद्भव मिश्रा ने चाइल्ड अल्जाइमर के इलाज का दावा किया।

  2. ब्राह्मी और पिरासिटाम के मेल से सफल उपचार संभव।

  3. अमेरिकी जर्नल में प्रकाशित हुआ यह महत्वपूर्ण शोध पत्र।

संवाद सहयोगी, दरभंगा। Child Alzheimer ADHD Treatment Bihar: बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. उद्भव मिश्रा ने आयुर्वेदिक औषधि ब्राह्मी और एलोपैथिक दवा पिरासिटाम के मेल से बच्चों की गंभीर बीमारी चाइल्ड अल्जाइमर (अतिसक्रियता विकार) दूर करने का दावा किया है।

उनका यह महत्वपूर्ण शोध पत्र अमेरिकी संस्था के प्रसिद्ध 'ओपन जर्नल ऑफ पीडियाट्रिक्स' में प्रकाशित हुआ है।

33 बच्चों पर किया प्रयोग

एक प्रायोगिक अध्ययन में 5 से 10 वर्ष की आयु के 33 बच्चों पर लगातार छह महीने तक यह प्रयोग किया गया था। इस शोध के बाद बच्चों के पूरी तरह स्वस्थ होने का विवरण भी प्रकाशित किया गया है, जिसे चिकित्सा क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

ध्यान केंद्रित करने में सुधार

डॉ. उद्भव मिश्रा ने प्रमाणित किया है कि ब्राह्मी और पिरासिटाम के संयुक्त उपयोग से बच्चों में बिना किसी दुष्प्रभाव के एकाग्रता बढ़ती है। इसके साथ ही बच्चों के अतिसक्रिय व्यवहार में भी काफी तेजी से सुधार दर्ज किया गया है।

पिता की प्रेरणा से शोध

डॉ. मिश्रा ने बताया कि एकीकृत चिकित्सा पद्धति की प्रेरणा उन्हें अपने पिता पद्मश्री डॉ. मोहन मिश्रा से मिली है, जिन्होंने कालाजार का सफल इलाज खोजा था। उन्होंने इस शोध का श्रेय रेडिएंट ग्रुप के निदेशक प्रशांत कुमार झा बबलू और अपनी पत्नी डॉ. सोनम मिश्रा को दिया है।

यह भी पढ़ें- डेहरी की बेटी डॉ. रीना सिंह ने स्टेम सेल रिसर्च में रचा इतिहास; डायबिटीज के स्थायी इलाज की जगाई नई उम्मीद