Move to Jagran APP

स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं का आम लोगों को मिले लाभ

स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाए जा रहे विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं पर विमर्श को लेकर रेफरल अस्पताल में प्रखंड क्षेत्र के सभी 26 पंचायतों के मुखिया व गणमान्य लोगों की बैठक हुई।

By JagranEdited By: Published: Mon, 19 Nov 2018 06:23 PM (IST)Updated: Mon, 19 Nov 2018 06:23 PM (IST)
स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं का आम लोगों को मिले लाभ
स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं का आम लोगों को मिले लाभ

दरभंगा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाए जा रहे विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं पर विमर्श को लेकर रेफरल अस्पताल में प्रखंड क्षेत्र के सभी 26 पंचायतों के मुखिया व गणमान्य लोगों की बैठक हुई। अध्यक्षता प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. गंगेश झा ने की। इसमें प्रखण्ड चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. झा ने क्षेत्र के विभिन्न पोषक क्षेत्रों में रिक्त पड़े आशा कार्यकर्ताओं के पदों को आमसभा आयोजित कर अविलंब चयन करने का अनुरोध किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के अलावा नियमित टीकाकरण, पोलियो उन्मूलन अभियान, आयुष्मान भारत, परिवार कल्याण कार्यक्रम के स्थाई व अस्थाई विधि पर चर्चा करते हुए सभी योजनाओं से संबंधित आवश्यक जानकारियां दी। मौके पर उपस्थित राढ़ी दक्षिणी पंचायत के मुखिया सह मुखिया संघ के अध्यक्ष डॉ. राघवेन्द्र प्रसाद ने भी क्षेत्र की जनता को हर हाल में इन योजनाओं से लाभान्वित करवाने का आग्रह जनप्रतिनिधियों से किया। बैठक में मौजूद अस्पताल प्रबंधक जमशेद आलम, काजी बहेरा के मुखिया महेश प्रसाद, जाले दक्षिणी के मुखिया राज देव महतो, जोगियारा के मुखिया श्यामा कुमार सुमन, राढी पश्चिमी पंचायत की मुखिया सुनीता देवी, मुखिया पति सुबोध प्रसाद, जाले व्यापार मंडल अध्यक्ष वली इमाम वेग चमचम, जाले उत्तरी की मुखिया शमा परवीन सामाजिक कार्यकर्ता मो. ताज समेत अन्य सामाजिक कार्यकर्ता व पंचायत प्रतिनिधियों ने भी इन योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर क्रियान्वयन करवाकर लोगों को लाभान्वित करवाने का आश्वासन दिया। इधर, प्रभारी चिकित्सक से मिली जानकारी के अनुसार प्रखंड क्षेत्र के कुल 60 केंद्रों में से कई केंद्रों पर आशा कार्यकर्ता का चयन नहीं हआ है या फिर वहां की आशा सक्रिय नहीं है। ऐसी परिस्थिति में उक्त केंद्रों पर कुल 52 नए आशा कार्यकर्ताओं का चयन किया जाना है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.