बगरासी में 30 बेड का अस्पताल का निर्माण जल्द : मंत्री
दरभंगा। बिहार में हो रहे विकास में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अलावा सबसे बड़ा स्तंभ का कार्य किया तो वह जनता ने किया है जिसने विकास के लिए सही लोगों को वोट दिया।
दरभंगा। बिहार में हो रहे विकास में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अलावा सबसे बड़ा स्तंभ का कार्य किया तो वह जनता ने किया है, जिसने विकास के लिए सही लोगों को वोट दिया। उक्त बातें खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री मदन सहनी ने प्रखंड क्षेत्र के नदैइ पंचायत स्थित परसरमा के दरबारी परती पर 14 करोड़ 25 लाख से बनने वाली आइटीआइ कॉलेज के भवन का शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान कही। उन्होंने लोगों से अपने बच्चों को शिक्षित कर विकास की मुख्य धारा से जुड़ने को कहा। साथ ही कहा कि सात निश्चय योजना के तहत होने वाले अन्य सभी विकास योजना के तहत यह आइटीआइ कॉलेज का निर्माण भी अनुमंडल स्तर पर किया जा रहा है। इसके बन जाने से क्षेत्र का चहुंमुखी विकास होगा। जल्द ही सूबे में 13 हजार अतिरिक्त डीलरों को बहाल किया जाएगा। उन्होंने लोगों से प्रखंड मे राशन कार्ड के लिए आवेदन जमा करने एवं सक्षम लोगों से सरकारी लाभ छोड़ने का आग्रह किया। कहा कि बगरासी में 30 बेड का अस्पताल जल्द निर्माण करवाया जाएगा। मंच संचालन अजय बिरौलिया ने किया। मौके पर एमएलसी सुनील सिंह, जियाउर्रहमान तारा, राजीव सिंह सहित कई लोग मौजूद थे।