जलजमाव से मुक्ति को आंदोलन करेंगे गांधीनगर के लोग
दरभंगा। जलजमाव की समस्या से गांधीनगर कटरहिया की जनता परेशान है। 28 लाख की लागत से निर्मित नाला को कुछ लोगों ने मिट्टी भरकर बंद कर दिया है। बताया गया है कि पूर्व मोहल्लेवासियों के आंदोलन के बाद तत्काल नाला का निर्माण किया गया था।
दरभंगा। जलजमाव की समस्या से गांधीनगर कटरहिया की जनता परेशान है। 28 लाख की लागत से निर्मित नाला को कुछ लोगों ने मिट्टी भरकर बंद कर दिया है। बताया गया है कि पूर्व मोहल्लेवासियों के आंदोलन के बाद तत्काल नाला का निर्माण किया गया था। जलजमाव की समस्या खत्म हो गई थी। बारिश होने के 4-5 घंटे के बाद पानी निकल जाता था।
लेकिन, कुछ लोगों ने फिर से मुख्य नाले के मुंह को मिट्टी से भर दिया है। इस कारण पिछले कई दिनों से सड़क पर जलजमाव की समस्या बनी हुई है। इसको लेकर मिथिला स्टूडेंट यूनियन के विश्वविद्यालय अध्यक्ष अमन सक्सेना के नेतृत्व में एक ज्ञापन नगर आयुक्त को सौंपा गया है। कहा गया हैं कि अगर 24 घंटे में दोषी लोगों पर कार्रवाई नहीं की गई तो सोमवार को स्थानीय लोगों के साथ नगर निगम प्रशासन के खिलाफ आंदोलन शुरू किया जाएगा। कहा कि कार्रवाई नहीं होने के कारण ऐसे लोगों का मनोबल बढ़ा है। बता दें कि स्थानीय लोगों ने जलजमाव की समस्या का स्थाई निदान के लिए विधानसभा चुनाव तक का डेड लाइन दे रखा है। कहा है कि मोहल्लावासी इसका हिसाब चुनाव में लेंगे। ज्ञापन देनेवालों में शक्ति शर्मा, संतोष कुमार, संजय कुमार शर्मा, प्रिस कुमार, नरेश साह, आशु कुमार आदि शामिल थे।