Move to Jagran APP

मधुबनी सांसद डॉ. अशोक का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

दरभंगा। मधुबनी के सांसद डॉ. अशोक यादव एवं बिस्फी के पूर्व विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल का शुक्रवार को पड़री गांव जाने के क्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं धरौड़ा में सम्मानित किया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 26 Jun 2020 10:03 PM (IST)Updated: Fri, 26 Jun 2020 10:03 PM (IST)
मधुबनी सांसद डॉ. अशोक का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
मधुबनी सांसद डॉ. अशोक का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

दरभंगा। मधुबनी के सांसद डॉ. अशोक यादव एवं बिस्फी के पूर्व विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल का शुक्रवार को पड़री गांव जाने के क्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं धरौड़ा में सम्मानित किया। जिला उपाध्यक्ष अभयानंद झा अभय के नेतृत्व में धरौड़ा स्थित वैष्णवी ट्रैक्टर एजेंसी परिसर में उन्हें पाग, माला व चादर से स्वागत किया गया। इस दौरान सांसद ने पार्टी हित में काम करने एवं प्रधानमंत्री द्वारा चलाए जा रहे गरीब हितैषी योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ होते हैं। सांसद ने कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने की बात कही। कार्यकर्ताओं को आपसी मतभेद भुलाकर पार्टी हित में काम करने एवं वर्तमान समय में कोरोना महामारी से बचाव करते हुए पार्टी कार्य में लगे रहने का आह्वान किया। सांसद ने प्रधानमंत्री के पत्र को आम लोगों तक युद्धस्तर पर पहुंचाने की अपील कार्यकर्ताओं से की। इस दौरान भाजपा नेता मनोज झा पप्पू, पूर्व मेयर गौड़ी पासवान, सुजित मल्लिक, अमलेश झा, रेखा झा, संजय सिंह, विमलानंद झा, भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मुचकुंद झा, गणेश मिश्रा, संजीव बलिदानी, संजीव साह सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे। मझौड़ा में सांसद का स्वागत भाजपा नेता सोनू ठाकुर के नेतृत्व में किया गया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.