Move to Jagran APP

यात्रा वृतांत के आधार पर विदेश से लौटे लोगों की ट्रैकिग

दरभंगा। कोरोना वायरस से बचाव के लिए 18 मार्च एवं उसके बाद जो विदेश से लौटे हैं उन्हें आइसोलेशन वार्ड में रखा जाएगा। साथ ही सभी लोगों की जांच कराई जाएगी। इस तरह के लोगों की ट्रैकिंग उनके यात्रा वृतांत के आधार पर की जा रही है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 30 Mar 2020 10:31 PM (IST)Updated: Tue, 31 Mar 2020 06:11 AM (IST)
यात्रा वृतांत के आधार पर विदेश से लौटे लोगों की ट्रैकिग
यात्रा वृतांत के आधार पर विदेश से लौटे लोगों की ट्रैकिग

दरभंगा। कोरोना वायरस से बचाव के लिए 18 मार्च एवं उसके बाद जो विदेश से लौटे हैं, उन्हें आइसोलेशन वार्ड में रखा जाएगा। साथ ही सभी लोगों की जांच कराई जाएगी। इस तरह के लोगों की ट्रैकिंग उनके यात्रा वृतांत के आधार पर की जा रही है। इसके लिए एक ट्रैकिग एप भी विकसित किया गया है। इसमें संबंधित व्यक्ति की तमाम जानकारी सेव की जा रही है। उन्हें 24 घंटे सर्विलांस पर रखा जा रहा है। जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम ने कहा कि राज्य के बाहर से आए हुए लोगों की भी पहले स्क्रीनिग की जाएगी। फिर उन्हें गांव के स्कूल अथवा पंचायत भवन में क्वारंटाइन किया जाएगा। अभी ऐसे कोई भी व्यक्ति घर जाकर नहीं रहेंगे। उन्हें अगले 14 दिनों तक घर के बाहर क्वारंटाइन में रहना होगा। उन्होंने ये बातें सोमवार को अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में आयोजित बैठक के दौरान कहीं। कहा कि पंचायत स्तर पर संस्थापित क्वारंटाइन के संचालन में पंचायत निधि से व्यय किया जाएगा। सभी पंचायतों में पंचम वित्त की राशि उपलब्ध है, जो कोविड क्वारंटाइन भवन के संचालन पर व्यय किया जाएगा। डीएम ने सभी प्रखंडों में एक-एक कंट्रोल रूम चालू करने का भी निर्देश दिया। कंट्रोल रूम से संबंधित सभी लोगों को फोन करके उनकी स्थिति की जानकारी लेती रहनी होगी। किसी भी व्यक्ति में कोरोना के लक्षण दिखेगा, तो तुरंत उक्त व्यक्ति को वहां से निकालकर डीएमसीएच के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया जाएगा। कहा कि राज्य की सीमाएं सील कर दी गई है। अब वहीं लोग आएंगे, जो राज्य में प्रवेश कर चुके हैं। डीएम ने नगर आयुक्त को विदेश दौरा कर लौटे सभी लोगों को अभियान चलाकर स्क्रीनिग कराने को कहा है। नगर आयुक्त घनश्याम मीणा ने बताया कि इसके लिए 15 टीमें गठित कर दी गई है, जो घर-घर जाकर विदेश से लौटे सभी लोगों की स्क्रीनिग करेगी। बैठक में उपस्थित नगर पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने सभी पुलिस पदाधिकारियों को लॉकडाउन का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। कहा कि सड़कों पर यत्र-तत्र लोग घूमते नजर आते हैं। इनको रोकना होगा। नगर पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारी से कहा कि मुख्य सड़क सहित ग्रामीण पथों पर लगातार गश्ती जारी रखें। क्वारंटाइन भवन में सुरक्षा हेतु जवानों और चौकीदारों को तैनात किया जाए। वहीं, डीएसओ एवं सभी अनुमंडल पदाधिकारियों ने बताया कि बाजार में सभी आवश्यक वस्तुओं का पर्याप्त स्टॉक हैं। बाजार भाव भी स्थिर हैं। हेल्पलाइन नंबर : जिला आपदा नियंत्रण कक्ष - 06272-245055जिला होम क्वारंटाइन कोषांग - 06272-245385 एवं 06272-240078आवश्यक वस्तु आपू‌िर्त्त कोषांग - 06272-245374 एवं 8544426113कोविड श्रम कोषांग - 9931530301, 9122637673 एवं 8709654294 उक्त नम्बरों पर डायल करके आवश्यक सूचनाएं प्राप्त की जा सकती है। इसके अलावा बिहार राज्य स्वास्थ्य विभाग का टॉल फ्री नंबर 104 पर भी कोरोना के संदर्भ में सूचनाएं दी जा सकती है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.