Move to Jagran APP

कृषि यंत्रों की दुकानों को खोलने की मिली छूट

दरभंगा। लॉकडाउन आदेश की परिधि से कृषि कार्य को मुक्त रखा गया है। अभी रबी फसल कटनी का समय है। फसल की कटनी समय पर नहीं होने पर फसल के बर्बाद हो जाने की संभावना से इन्कार नहीं किया जा सकता है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 30 Mar 2020 10:29 PM (IST)Updated: Tue, 31 Mar 2020 06:11 AM (IST)
कृषि यंत्रों की दुकानों को खोलने की मिली छूट
कृषि यंत्रों की दुकानों को खोलने की मिली छूट

दरभंगा। लॉकडाउन आदेश की परिधि से कृषि कार्य को मुक्त रखा गया है। अभी रबी फसल कटनी का समय है। फसल की कटनी समय पर नहीं होने पर फसल के बर्बाद हो जाने की संभावना से इन्कार नहीं किया जा सकता है। फसल कटनी एवं थ्रेसिग करने में कृषि यंत्रों की आवश्यकता पड़ती है। इसको लेकर जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम ने फसल कटनी में उपकरणों की आवश्यकता एवं पशु चारा के परिवहन एवं उपलब्धता को नियमित करने को ले जिला कृषि पदाधिकारी (मोबाइल नंबर 9431818745) एवं जिला पशुपालन पदाधिकारी (मोबाइल नंबर 9430533734) को पास निर्गत करने के लिए प्राधिकृत किया है। डीएम ने बताया कि लॉकडाउन से कृषि कार्य बाधित नहीं होंगे। किसान शारीरिक दूरी का पालन करते हुए फसल कटनी का कार्य करा सकते है। बताया गया कि लॉकडाउन के कारण कृषि यंत्रों की आपूर्ति एवं बिक्री कार्य नहीं हो पा रहा है। इसलिए राज्य आपदा प्रबंधन समूह की बैठक में कृषि यंत्रों के आपूर्तिकर्ताओं और विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों को भी कृषक हित में खोले जाने की छूट दी गई है। इस आदेश के जारी होने के बाद अब किसानों को सभी कृषि यंत्रों की उपलब्धता सुगम हो जाएगी।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.