लॉकडाउन के बीच बंद घर से लाखों की चोरी
दरभंगा। विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के कादिराबाद स्थित नीम पोखर मोहल्ला में चोरों ने लॉकडाउन के बीच एक बंद घर को निशाना बनाकर नकदी सहित लाखों आभूषण की चोरी कर ली। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आई।
दरभंगा। विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के कादिराबाद स्थित नीम पोखर मोहल्ला में चोरों ने लॉकडाउन के बीच एक बंद घर को निशाना बनाकर नकदी सहित लाखों आभूषण की चोरी कर ली। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आई। घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी। बताया जाता है कि सेवानिवृत बैंक कर्मी विजय चंद्र दास मुंबई गए हुए हैं। वहां से लॉकडाउन की वजह से वापस नहीं हो सके हैं। इस बीच चोरों ने उनके बंद घर का ताला तोड़कर घटना को अंजाम दे दिया। शनिवार को आस-पास के लोगों की नजर खुले घर पर पड़ी। इसके बाद लोगों ने जाकर देखा तो घर के अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। गोदरेज, ट्रंक आदि टूटा था। फोन के माध्यम से लोगों ने पीड़ित परिवार को घटना की जानकारी दी। हालांकि, चोरी कितने की हुई है इसका आकलन अभी नहीं किया गया है। लेकिन, गृहस्वामी ने फोन पर बताया कि उनके घर पर हजारों नकदी सहित लाखों के जेवरात थे। जिसकी चोरी हो जाने की आशंका जताई जा रही है। इधर, थानाध्यक्ष पवन सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। गृहस्वामी के आने के बाद वास्तविक स्थिति साफ होगी।