Move to Jagran APP

एसएसपी ने किया होम क्वारंटाइन वाले लोगों का भौतिक सत्यापन

दरभंगा। वरीय पुलिस अधीक्षक बाबू राम ने शुक्रवार को बहेड़ा थानाक्षेत्र के मोतीपुर गांव का दौरा किया। यहां बाहर से आए सात लोगों के घरों का उन्होंने भौतिक सत्यापन किया। इस दौरान छह लोग होम क्वारंटाइन में पाए गए।

By JagranEdited By: Published: Fri, 27 Mar 2020 10:39 PM (IST)Updated: Sat, 28 Mar 2020 06:13 AM (IST)
एसएसपी ने किया होम क्वारंटाइन वाले लोगों का भौतिक सत्यापन
एसएसपी ने किया होम क्वारंटाइन वाले लोगों का भौतिक सत्यापन

दरभंगा। वरीय पुलिस अधीक्षक बाबू राम ने शुक्रवार को बहेड़ा थानाक्षेत्र के मोतीपुर गांव का दौरा किया। यहां बाहर से आए सात लोगों के घरों का उन्होंने भौतिक सत्यापन किया। इस दौरान छह लोग होम क्वारंटाइन में पाए गए। जबकि, एक अपने घर से फरार मिला। इस पर एसएसपी ने नाराजगी व्यक्त की और थानाध्यक्ष को प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया। शेष घरवालों को उन्होंने घर में ही रहने का आदेश दिया। आदेश का उल्लंघन करने पर उन्होंने कार्रवाई करने की चेतावनी दी। कहा कि अगर उल्लंघन किया तो घर के सभी लोगों के विरुद्ध कार्रवाई होगी। कुछ लोग अपने घर के आंगन में लापरवाही पूर्ण तरीके से घूमते नजर आए। उनको भी चेतावनी दी। संबंधित पुलिस अधिकारियों को उन्होंने गांव में लाउडस्पीकर के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाने को कहा। साथ ही उल्लंघन करने की जाने वाली कार्रवाई को चेतावनी के रूप में प्रसारित करने का निर्देश दिया। इसका अनुपालन सभी थानाध्यक्ष करेंगे। इस दौरान पुलिस पदाधिकारियों और पुलिस कर्मियों को सुरक्षात्मक सावधानी बरतते हुए पोषक क्षेत्र के होम क्वारंटाइन वाले लोगों के घर पर जाकर सत्यापन करने को कहा है। मौके पर बेनीपुर एसडीपीओ उमेश्वर चौधरी, अंचल इंस्पेक्टर सहित कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे। बता दें कि मोतीपुर गांव में प्रदीप पासवान, घुरन मुखिया, मुकेश पासवान, लाल पासवान, प्रदीप पासवान टू, विकास पासवान सहित एक शख्स बाहर से पहुंचे हैं। जिसमें एक को छोड़कर सभी होम क्वारंटाइन में रह रहे हैं। इधर, एपीएम थाना क्षेत्र में होम क्वारंटाइन का उल्लंघन करने की शिकायत पर एसएसपी राम ने जिला प्रशासन से सूची की मांग की है। जिसे सभी थानों को उपलब्ध कराने की बात कही है। इसके बाद बाहर से आए सभी लोगों पर थाने की पुलिस नजर रखेगी और आदेश का पालन नही करने वालों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.