रामनरेश सातवीं बार बने जिला राजद के अध्यक्ष
दरभंगा। राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक शनिवार को राजेंद्र भवन परिसर में निजाम कुरैशी की अध्यक्षता में हुई।
दरभंगा। राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक शनिवार को राजेंद्र भवन परिसर में निजाम कुरैशी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में राष्ट्रीय जनता दल के जिलाध्यक्ष पद पर लगातार सातवीं बार जिलाध्यक्ष रामनरेश यादव एवं महानगर अध्यक्ष पद पर वरुण महतो, जिला राजद के प्रधान महासचिव पद पर पूर्व जिला पार्षद संजीव शर्मा एवं महानगर राजद के प्रधान महासचिव पद पर सचिन राम के मनोनयन पर कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त की है। कार्यकर्ताओं ने पदाधिकारियों के मनोनयन पर राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव, प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह एवं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, पूर्व मंत्री अब्दुल बारी सिद्दीकी, विधायक ललित यादव, भोला यादव को साधुवाद दिया है। वक्ताओं ने कहा कि इन लोगों के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनता दल का संगठन गतिशील एवं मजबूत होगा। बैठक को बदरे आलम बदर, प्रकाश कुमार, गुलाम हुसैन चीना, आसिफ आजम, कमरे आलम, डॉ. संतोष यादव, विष्णु चंद्र, रंजीत यादव, मृत्युंजय झा, छोटन कुरैशी, नारायण जी राम, महेंद्र यादव, राजेश रंजन व अन्य ने संबोधित किया। -