समाज को प्लास्टिक मुक्त बनाने को ले जागरुकता अभियान
दरभंगा जिला कांग्रेस कार्यालय में शुक्रवार को लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से झोला जागरुकता अभियान का आयोजन हुआ। यह आयोजन सखी बहीनपा समूह की ओर से किया गया।
दरभंगा : जिला कांग्रेस कार्यालय में शुक्रवार को लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से झोला जागरुकता अभियान का आयोजन हुआ। यह आयोजन सखी बहीनपा समूह की ओर से किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य मिथिला को प्लास्टिक, कचड़ा मुक्त करने से संबंधित था। नेहा पुष्प ने बताया कि अभियान के माध्यम से समाज में प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने का संदेश दिया जाएगा, जो हमारे समाज को प्रदूषण मुक्त बनाने की दिशा में एक कदम है। इस काम को लोगों तक पहुंचाने के लिए जागरूकता फैलाया जाएगा। नेहा ने बताया कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का कहना था कि नदियों को साफ रखकर हम अपनी सभ्यता को जिदा रख सकते हैं। झोरा जागरूकता अभियान में श्वेता रानी, रिकू सिंह, आरपी झा, नूतन झा, शिखा मिश्रा, मृदालिनी, शालिनी, रंजनी आदि शामिल थी।