अतिक्रमणकारियों के खिलाफ चला अभियान
दरभंगा। सदर थानाक्षेत्र के कोसी प्रोजेक्ट के तहत छिपलिया स्थित चल रहे नाला निर्माण को लेकर सीओ अरुण कुमार सक्सेना ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया।
By JagranEdited By: Published: Sat, 08 Feb 2020 12:45 AM (IST)Updated: Sat, 08 Feb 2020 12:45 AM (IST)
दरभंगा। सदर थानाक्षेत्र के कोसी प्रोजेक्ट के तहत छिपलिया स्थित चल रहे नाला निर्माण को लेकर सीओ अरुण कुमार सक्सेना ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। नाला निर्माण स्थल को अतिक्रमण कर बनाए गए कई झोपड़ी और मकान पर बुलडोजर चलाकर अतिक्रमणमुक्त कराया गया। हालांकि, इस दौरान अतिक्रमणकारियों ने जमकर विरोध किया। कई लोगों ने अपने बच्चों सहित आत्मदाह करने की चेतावनी देने लगे। थानाध्यक्ष शशिकांत सिंह दलबल के साथ मौजूद थे। इस कारण से किसी का विरोध नहीं चल पाया। बता दें कि दोनार-टिनही नाला निर्माण में अतिक्रमण बाधा बना हुआ था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें