86 सामुदायिक रसोई के माध्यम से बाढ़ पीड़ितों के बीच पड़ोसा गया भोजन
जिला में आए भीषण बाढ़ के कारण सामुदायिक रसोई के माध्यम से जिला के बाढ़ पीड़ितों को खाना खिलाया जा रहा है। सोमवार को कुल 86 सामुदायिक रसोई के माध्यम से कुल 18 हजार 394 व्यक्तियों को खाना खिलाया गया है।
दरभंगा। जिला में आए भीषण बाढ़ के कारण सामुदायिक रसोई के माध्यम से जिला के बाढ़ पीड़ितों को खाना खिलाया जा रहा है। सोमवार को कुल 86 सामुदायिक रसोई के माध्यम से कुल 18 हजार 394 व्यक्तियों को खाना खिलाया गया है। जिला समन्वयक, मध्याह्न भोजन योजना पंकज कुमार ने बताया कि मनीगाछी प्रखंड में 8 सामुदायिक रसोई चलाया गया, जिसमें 1 हजार 676 लोगों को खाना खिलाया गया। वहीं तारडीह में 18 सामुदायिक रसोई के माध्यम से 1 हजार 973 व्यक्ति एवं गौड़ाबौराम में 6 सामुदायिक रसोई के माध्यम से 1 हजार 652 व्यक्तियों को खाना खिलाया गया। घनश्यामपुर प्रखंड में सबसे ज्यादा 46 सामुदायिक रसोई चलाया गया, जिसमें 10 हजार लोगों को खाना खिलाया गया है। किरतपुर में 2 जगहों पर रसोई चलाकर 289 व्यक्तियों को खाना खिलाया गया। अलीनगर में 6 स्थलों पर सामुदायिक रसोई चलाकर 2 हजार 790 व्यक्तियों को खाना खिलाया गया। जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम ने जिले में बाढ़ की विभीषिका को देखते हुए कम से कम 100 स्थलों पर सामुदायिक रसोई चलाने का निर्देश दिया है।
---------------