Move to Jagran APP

Bihar B.Ed CET Admit Card 2023: 11 शहर के 301 केंद्र पर होगी बीएड प्रवेश परीक्षा, प्रवेश पत्र ऐसे करें डाउनलोड

Bihar B.Ed CET Admit Card 2023 प्रदेश के 11 शहरों के 301 परीक्षा केंद्र पर 184488 अभ्यर्थी बीएड की प्रवेश परीक्षा देंगे। पटना में कुल 66 परीक्षा केंद्रों पर 53241 अभ्यर्थी शामिल होंगे। आठ अप्रैल को सुबह 11 बजे से दोपहर के एक बजे तक परीक्षा चलेगी।

By Prince KumarEdited By: Yogesh SahuPublished: Wed, 29 Mar 2023 06:51 PM (IST)Updated: Wed, 29 Mar 2023 06:51 PM (IST)
Bihar B.Ed CET Admit Card 2023: 11 शहर के 301 केंद्र पर होगी बीएड प्रवेश परीक्षा, प्रवेश पत्र ऐसे करें डाउनलोड
बिहार: 11 शहर के 301 परीक्षा केंद्र पर 184488 अभ्यर्थी देंगे बीएड प्रवेश परीक्षा, प्रवेश पत्र ऐसे करें डाउनलोड

जागरण संवाददाता, दरभंगा। Bihar B.Ed CET Admit Card 2023 दो वर्षीय बीएड एवं शिक्षा शास्त्री में नामांकन के लिए आठ अप्रैल को बिहार बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा (सीईटी-बीएड-2023) का आयोजन किया जाएगा।

loksabha election banner

सुबह 11 बजे से दोपहर के एक बजे तक परीक्षा चलेगी। प्रवेश परीक्षा के लिए 30 मार्च यानी गुरुवार से प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है।

अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग इन कर अपना-अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। सीईटी बीएड राज्य नोडल केंद्र ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के राज्य नोडल पदाधिकारी प्रो. अशोक कुमार मेहता ने बताया कि प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आईडी और पासवर्ड डालकर अकाउंट लाग इन करना होगा।

इसके बाद अभ्यर्थियों के सामने तीन विकल्प दिखेंगे। अभ्यर्थी तीसरा विकल्प एडमिट कार्ड पर क्लिक करेंगे, इसके बाद स्क्रीन पर अभ्यर्थी का प्रवेश पत्र प्रदर्शित होगा।

अभ्यर्थी एडमिट कार्ड डाउनलोड करके प्रिंटआउट ले सकेंगे। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में किसी भी प्रकार की समस्या होने पर हेल्पलाइन नंबर 07314629842 पर संपर्क किया जा सकता है।

अभ्यर्थियों को परीक्षा के दिन अपने परीक्षा केंद्र पर प्रात: नौ बजे पहुंचना होगा। किसी भी परीक्षार्थी को एडमिट कार्ड एवं अन्य फोटो पहचान पत्र के बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

परीक्षा आरंभ होने के आधा घंटा पूर्व 10:30 बजे के बाद परीक्षा केंद्र में प्रवेश रोक दिया जाएगा। परीक्षार्थियों को अपना एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड करना है, जो- दो प्रतियों में फोटोयुक्त होगा।

दोनों ही प्रतियों को लेकर वे परीक्षा केंद्र पर उपस्थित करना होगा। दोनों प्रतियों में निर्दिष्ट स्थान पर वीक्षक को हस्ताक्षर करना होगा।

पटना में सर्वाधिक 66 परीक्षा केंद्र बनाए गए

संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए 184233 अभ्यर्थियों ने आनलाइन आवेदन जमा किया है। इनमें 96698 महिला एवं 87535 पुरुष अभ्यर्थी शामिल हैं।

शिक्षा शास्त्री के लिए 255 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। 184488 अभ्यर्थियों के लिए बिहार के 11 शहर में कुल 301 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

इसमें 143 महिला एवं 157 पुरुष केंद्र बनाए गए हैं। पटना शहर में सर्वाधिक 66 परीक्षा केंद्र निर्धारित है। यहां 28 केंद्रों पर 26837 महिला व 38 पर 26404 पुरुष अभ्यर्थी शामिल होंगे।

मुजफ्फरपुर में कुल 36 परीक्षा केंद्रों पर कुल 22172 अभ्यर्थी सम्मिलित होंगे। 18 केंद्रों पर 12267 महिला व 18 पर 9905 पुरुष अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।

दरभंगा में कुल 44 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 23 केंद्रों पर 14441 महिला एवं 21 पर 118695 पुरुष अभ्यर्थी भाग लेंगे।

इसी के साथ दरभंगा में एक केंद्र अलग से शिक्षा शास्त्री के लिए निर्धारित किया गया है। इस केंद्र पर महिला एवं पुरुष कोटि के कुल 255 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे। इसी तरह

गया शहर में कुल 14 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से चार केंद्रों पर 6270 महिला व 10 पर 7538 पुरुष अभ्यर्थी शामिल होंगे।

भागलपुर में 20 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। इनमें 12 केंद्रों पर 5455 महिला व आठ पर 4324 पुरुष अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। पूर्णिया में कुल 25 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

इनमें 14 केंद्रोंं पर 5801 महिला व 11 पर 4713 पुरुष अभ्यर्थी परीक्षा में भाग लेंगे। मधेपुरा में 28 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 12 केंद्रों पर 6697 महिला व 16 पर 6892 पुरुष अभ्यर्थी सम्मिलित होंगे।

आरा शहर में कुल 20 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। इनमें नौ केंद्रों पर 5752 महिला व 11 पर 5939 पुरुष अभ्यर्थी भाग लेंगे। हाजीपुर शहर में 15 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

यहां सात केंद्रों पर 3156 महिला व आठ पर 3968 पुरुष अभ्यर्थी शामिल होंगे। मुंगेर शहर में 18 परीक्षा केंद्रों तय किए गए हैं। इनमें आठ केंद्रों पर 4312 महिला व 10 पर 3455 पुरुष अभ्यर्थी भाग लेंगे।

छपरा शहर में 14 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सम्मिलित होंगे। इनमें आठ केंद्रों पर 4898 महिला व छह पर 3340 पुरुष अभ्यर्थी शामिल होंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.