नगर निगम की मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन 14 को
नगर निगम चुनाव की सरगर्मी प्रशासनिक स्तर पर तेज हो गई है।
दरभंगा। नगर निगम चुनाव की सरगर्मी प्रशासनिक स्तर पर तेज हो गई है। इसके पहले चरण में मतदाता सूची के प्रकाशन का कार्य किया जाएगा। इसे लेकर प्रशासनिक चहलकदमी शुरू हो गई है। विधानसभावार मतदाता सूची का प्रकाशन होने के बाद दरभंगा नगर निगम के 48 वार्डों के लिए वार्डवार विखंडन किया जा रहा है। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन 14 फरवरी को किया जाएगा। इस पर 14 से 28 फरवरी तक इस पर दावा व आपत्ति की जा सकती है। वहीं 22 फरवरी से सात मार्च तक इन दावा व आपत्तियों का निष्पादन किया जाएगा। फिर मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 20 मार्च को किया जाएगा। इस आलोक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ.चंद्रशेखर ¨सह ने संबंधित पदाधिकारियों को आयोग के निर्देशानुसार ससमय कार्य निष्पाद का आदेश दिया है। आयोग ने सदर अनुमंडलाधिकारी को नगर निगम चुनाव के लिए निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी बनाया है। वहीं अप्रैल या मई में मतदान कराए जाने की संभावना है। आयोग ने 20 मई तक पूरी मतदान प्रक्रिया को संपन्न करने को कहा है। मालूम हो कि जिले में एकमात्र नगर निकाय दरभंगा नगर निगम के 48 वार्डों के लिए मतदान होना है। वैसे जिले में दो नगर निकाय हैं, जिसमें बेनीपुर नगर परिषद का चुनाव पिछले साल ही हुआ है।