यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 21, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
दर्शन शास्त्र की जननी है मिथिला
दरभंगा। ब्रहमपुरा भटपुरा पंचायत के भटपुरा गांव में रविवार को महान दार्शनिक कुमारिल भट्ट के व्यक्तित्

दरभंगा। ब्रहमपुरा भटपुरा पंचायत के भटपुरा गांव में रविवार को महान दार्शनिक कुमारिल भट्ट के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर परिचर्चा का आयोजन किया गया। का¨सदसंविवि के सेवानिवृत व्याकरण विभागाध्यक्ष कृष्णानंद झा की अध्यक्षता में आयोजित परिचर्चा में विवि के व्याकरण विभागाध्यक्ष डॉ.शशिनाथ झा,मैथिली के कमलेश झा,गंगेश मिश्र सहित अन्य विद्वान उपस्थित थे।मंच संचालन लनामिविवि के समाज शास्त्र विभाग के डॉ.विद्यानाथ मिश्र ने किया। डॉ.कृष्णानंद झा एवं डॉ.शशिनाथ झा ने कहा कि मिथिला का यह क्षेत्र दर्शन शास्त्र की जननी है। यहां गौतम,उदयनाचार्य वाचस्पति मिश्र,कुमारिल भट्ट जैसे महान विभूति हुए हैं जिन्होंने पूरी दुनिया में अपना परचम फहराया। इन्होंने सनातन धर्म की रक्षा भी की।
-----------
