विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 28, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कमिश्नर व डीआइजी ने किया जनता दरबार

By Edited By:
Published: Sat, 28 Mar 2015 01:21 AM (IST)

जासं, दरभंगा : आयुक्त वंदना किन्नी व डीआइजी उमाशंकर सुधांशु ने शुक्रवार को अपने अपने कार्यालय कक्ष म

News Article Hero Image

जासं, दरभंगा : आयुक्त वंदना किन्नी व डीआइजी उमाशंकर सुधांशु ने शुक्रवार को अपने अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित जनता दरबार में लोगों की समस्या सुनी। बहादुरपुर प्रखंड के निलंबित तत्कालीन नाजिर व बहादुरपुर कांड संख्या 77/15 के आरोपी राघव कुमार की पत्‍‌नी लुसी मिश्रा ने आयुक्त को आवेदन देकर इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच व विशेष अंकेक्षण कराने की गुहार लगाई। आयुक्त ने मामले की जांच का आदेश जिला पदाधिकारी को दिया। वहीं कादिराबाद बस स्टैंड के रामाशीष यादव, विभुवन ठाकुर, रौशन कुमार, बैद्यनाथ यादव आदि ने कमिश्नर व डीआइजी को आवेदन देकर कहा कि है कि दिल्ली मोड़ के पास असामाजिक तत्व बस वालों से जबर्दस्ती पैसा वसूलते हैं। समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाने के सोनमा गांव के फुच्ची यादव उर्फ विजेंद्र यादव की पत्‍‌नी रामदाई देवी ने डीआइजी को आवेदन देकर कांड संख्या 181/ 14 की निष्पक्ष जांच की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा कि इस कांड में उसके पति व बेटे को जानबूझ कर फंसाया गया। हमारे पति घटना के दिन अस्पताल में भर्ती थे जबकि बेटा हॉस्टल में था। दोनों के निर्दोष होने के पर्याप्त सबूत के बावजूद स्थानीय पुलिस ने केस को सही करार कर दिया है।

--------------------