भिखारी यादव बने सिमरी उप प्रमुख
बक्सर : भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सोमवार को उपप्रमुख पद का चुनाव संपन्न हो गया। जिसमें खरहाट
बक्सर : भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सोमवार को उपप्रमुख पद का चुनाव संपन्न हो गया। जिसमें खरहाटाड़ से पंचायत समिति सदस्य भिखारी यादव, मोती देवी को सात मतों के भारी अंतर से पराजित कर उप प्रमुख पद पर कब्?जा जमाने मे सफल रहे। अनुमंडल कार्यालय में उपप्रमुख के चुनाव हेतु बुलाई गई वि?शेष बैठक में पंचायत समिति के उनतीसों सदस्?य मौजूद थे। सतापक्ष से मोती देवी एवं प्रतिपक्ष से भिखारी यादव ने उप प्रमुख पद के लिए नामजदगी का पर्चा दाखिल किया।
इसके बाद अनुमंडल पदाधिकारी प्रमोद कुमार के देखरेख में पंचायत समिति के सभी उनतीसों सदस्?यों ने बारी-बारी से अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अंतत: दोनों उम्?मीद्वारों के समक्ष मतों की गिनती कराई गई। जिसमें मोती देवी को ग्?यारह एवं भिखारी यादव को अठारह मत प्राप्?त हुआ। लिहाजा, अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा उपप्रमुख पद के लिए भिखारी यादव को निर्वाचित घोषित किया गया।
जीत के जश्?न मे बंटी मिठाइयां
उपप्रमुख पद का परिणाम घोषित होते ही उनके समर्थक सदस्?यों ने जीत के जश्?न में न सिर्फ एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर खुशी का इजहार किया। बल्कि जमकर मिठाइयां भी बांटी गई। यह सिलसिला देर शाम तक जारी रहा।
क्षेत्र का विकास सर्वोच्?च प्राथमिकता
उप प्रमुख के पद पर सतासीन भिखारी यादव ने कहा कि क्षेत्र का चहुंमुखी विकास उनकी पहली प्राथमिकता होगी। इसके लिए पंचायत समिति के सारे सदस्?यों के सहयोग से विकास की एक नई रुप रेखा तैयार की जाएगी। उन्?होंने यह भी कहा कि पंचायत समिति सदस्?यों के मान-सम्?मान के साथ कभी समझौता नही करुंगा।
इंसर्ट..,
सदन के अंदर हुआ भीतरघात
सिमरी (बक्?सर) : उप प्रमुख पद के चुनाव में सदन के अंदर जमकर भीरतघात हुआ। विश्?वस्?त सूत्रों की माने तो सदन तक साथ जाने के बावजूद मतदान के दौरान सता पक्ष के चार सदस्?यों ने प्रतिपक्षी उम्?मीद्वार के पक्ष में मताधिकार का प्रयोग किया। जिससे मोती देवी की हार हुई। बताते चलें कि, सता पक्ष के प्रत्?याशी को पंद्रह सदस्?यों का समर्थन प्राप्?त था। मगर सदन के अंदर चार सदस्?यों ने पलटी मार दी।