घर में आग लगने से महिला झुलसी, मवेशी की मौत
बक्सर। नया भोजपुर में एक गरीब के घर में आग लगने से हजारों रुपए की संपत्ति जलकर खाक हो गई। गुरुवार की देर रात आग तब लगी जब घर के लोग गहरी नींद में सो रहे थे। आग में झुलसने से एक गाय की मौत हो गई। जबकि गृहस्वामी की माता सीमा देवी भी गंभीर रूप से झुलस कर जख्मी हो गईं। उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल बक्सर भर्ती कराया गया है।
बक्सर। नया भोजपुर में एक गरीब के घर में आग लगने से हजारों रुपए की संपत्ति जलकर खाक हो गई। गुरुवार की देर रात आग तब लगी, जब घर के लोग गहरी नींद में सो रहे थे। आग में झुलसने से एक गाय की मौत हो गई। जबकि गृहस्वामी की माता सीमा देवी भी गंभीर रूप से झुलस कर जख्मी हो गईं। उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल बक्सर भर्ती कराया गया है।
आशंका व्यक्त की जा रही है कि मच्छर भगाने वाले के लिए जली अगरबत्ती से आग लगी है। आग लगने से अनाज, बिस्तर, कपड़े और अन्य घरेलू उपयोग के सभी सामान जलकर खाक हो गए। वहीं, घर में बांधी गई गाय भी आग की चपेट में आकर झुलस गई और उसकी मौत हो गई। पंचायत की उप मुखिया आशा देवी ने सीओ डुमराव को दिए आवेदन में तत्काल इस परिवार को उचित मुआवजा देने की अनुशंसा की है। पड़ोस के समाजसेवी प्रदीप कुमार वर्मा तथा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि बच्चन सिंह यादव ने भी गरीब परिवार को तत्काल मुआवजा की मांग की है।