दीपावली की तैयारियों में जुटे व्यवसायी
बक्सर। दशहरे का त्योहार समाप्त होने के बाद अब लोग दीपावली एवं धनतेरस की तैयारी में जुट गये
बक्सर। दशहरे का त्योहार समाप्त होने के बाद अब लोग दीपावली एवं धनतेरस की तैयारी में जुट गये हैं। बाजारों में रंग-रोगन, सजावट सहित दीपावली से संबंधित सामग्रियां जहां दिखायी पड़ने लगी है। वहीं, लोग अपने-अपने घरों की साफ-सफाई एवं रंग रोगन में जुट गये हैं। ज्ञात हो कि दशहरा का त्योहार संपन्न होने के 21 दिनों बाद दीपावली का त्योहार होता है। इस त्योहार में लोगों द्वारा अपने-अपने सामर्थ्य के अनुसार, घरों की साफ-सफाई कर रंग रोगन कराते हैं। वहीं, दूसरी तरफ व्यवसायी वर्ग अपनी दुकानों को सजाने-संवारने का कार्य शुरु कर देते हैं। चिकित्सा वर्ग से जुडे व्यवसायी दीपावली के दो दिन पूर्व पड़ने वाले धनतेरस के त्योहार में ही मां लक्ष्मी की पूजा करते हैं। जबकि, व्यवसायी वर्ग द्वारा दीपावली के दिन मां लक्ष्मी एवं गणेश की विधिवत पूजा-अर्चना किया जाता है।