बिहार में बड़ा हादसा: दीवार गिरने से दो की मौत, 20 से ज्यादा घायल
बिहार के बक्सर जिले में गुरुवार की देर रात बड़ा हादसा हुआ। दीवार गिरने से दो की मौत हो गई। वहीं, 20 से अधिक लोग घायल हो गए।
By Ravi RanjanEdited By: Published: Fri, 25 May 2018 08:31 AM (IST)Updated: Fri, 25 May 2018 10:09 PM (IST)
बक्सर [जेएनएन]। बिहार के बक्सर जिले में गुरुवार की देर रात बक्सर जिले के कृष्णब्रह्म में दीवार गई। इसमें दबने से दो की मौके पर ही मौत हो गई और जिसमे दबने से दो लोगों की मौत हो गई और 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए। घटना आधी रात की है।
जानकारी के अनुसार, बक्सर के श्यामसुंदर ब्रह्म स्थान परिसर में आधी रात को आई आंधी और पानी से शेड की दिवार गिर गई। इसमें दबकर दो श्रदालुओं की मौत हो गई। जबकि 22 लोगो को इलाज के लिए डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल भेजा गया है। मृतकों में एक महिला तथा एक पुरुष बताये जा रहे हैं। फिलहाल मृतको का पहचान नही हो पाई है।
बता दें कि ब्रह्म दशहरा पर ब्रह्मस्थान में बड़ी संख्या में लोग झाड़फूंक के लिए जुटाते हैं। इस वहज से बीती रात यहां काफी संख्या में लोग थे। घटना के बाद कृष्णब्रह्म पुलिस अभी घटनास्थल पर कैम्प कर रही है
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें