पिकअप की टक्कर से बाइक सवार आशाकर्मी समेत दो जख्मी
महिला को लेकर आरा में इलाज करा रहे हैं। जबकि आशा कार्यकर्ता अनुमंडल अस्पताल में इलाजरत है। डॉक्टरों ने आशा कार्यकर्ता को खतरे से बाहर बताया है। लेकिन उनको कमर और शरीर के कई हिस्सों में अंदरूनी चोट बताई जाती है। जिस जगह यह दुर्घटना हुई है। वहां आए दिन ऐसी घटनाएं आम बात होती जा रही है। ट्रैफिक नियमों का अनुपालन सही ढंग से नहीं होने तथा तेज रफ्तार ऐसी दुर्घटनाओं की वजह बताई जा रही है।
बक्सर : डुमरांव-बिक्रमगंज एनएच-120 पर टेढ़की पुल के पास पिकअप और बाइक की टक्कर में बाइक पर सवार गर्भवती महिला और आशा कार्यकर्ता गंभीर रूप से जख्मी हो गई। कोरानसराय थाना क्षेत्र के नाजीरगंज निवासी आशा कार्यकर्ता नीलम देवी अपने ही गांव के गर्भवती महिला संजू देवी को लेकर अनुमंडल अस्पताल जा रही थी। एक ही बाइक पर तीन लोग सवार थे। तभी बाइक की टक्कर एक पिकअप से हो गई। हालांकि, घटना के बाद चालक पिकअप लेकर भाग खड़ा हुआ।
उधर, इस दुर्घटना के बाद तीनों जख्मी सड़क पर गिरकर तड़पने लगे। स्थानीय राहगीरों ने तत्परता दिखाई और दुर्घटना में गर्भवती महिला और आशा कार्यकर्ता को तत्काल अनुमंडल अस्पताल भेजा। जहां गर्भवती महिला संजू देवी को बेहतर इलाज के लिए तत्काल रेफर किया गया। स्वजन गर्भवती महिला को लेकर आरा में इलाज करा रहे हैं। जबकि, आशा कार्यकर्ता अनुमंडल अस्पताल में इलाजरत है। डॉक्टरों ने आशा कार्यकर्ता को खतरे से बाहर बताया है। लेकिन उनको कमर और शरीर के कई हिस्सों में अंदरुनी चोट बताई जाती है। जिस जगह यह दुर्घटना हुई है। वहां आए दिन ऐसी घटनाएं आम बात होती जा रही है। ट्रैफिक नियमों का अनुपालन सही ढंग से नहीं होने तथा तेज रफ्तार ऐसी दुर्घटनाओं की वजह बताई जा रही है।