Move to Jagran APP

प्रदेश भाजपा के अभिभावक थे स्व. मिश्र : अश्विनी चौबे

बक्सर। केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने कहा कि पूर्व राज्यपाल स्वर्गीय कैलाशपति मिश्र महान योगी थे। उनके और मेरे बीच बाप-बेटी का रिश्ता था। जीवन भर वे देश के लिए काम करते रहे।

By JagranEdited By: Published: Sun, 04 Nov 2018 10:01 PM (IST)Updated: Sun, 04 Nov 2018 10:01 PM (IST)
प्रदेश भाजपा के अभिभावक थे स्व. मिश्र : अश्विनी चौबे
प्रदेश भाजपा के अभिभावक थे स्व. मिश्र : अश्विनी चौबे

बक्सर। केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने कहा कि पूर्व राज्यपाल स्वर्गीय कैलाशपति मिश्र महान योगी थे। उनके और मेरे बीच बाप-बेटी का रिश्ता था। जीवन भर वे देश के लिए काम करते रहे। इस दौरान उनके चेहरे पर कभी नाराजगी के भाव नहीं आया। वे रविवार को सिमरी प्रखंड अंतर्गत ढकाइच मध्य विद्यालय के प्रांगण में आयोजित स्वर्गीय कैलाशपति मिश्र पुण्यतिथि समारोह में बोल रही थीं। वहीं, केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा कि स्व. मिश्र प्रदेश भाजपा के अभिभावक थे। चौबे ने कहा कि उन्होंने स्व.मिश्र के बताए मार्ग पर ही चलकर अपना राजनीतिक सफर तय किया है।

loksabha election banner

चौबे ने बक्सर में स्व. मिश्र की प्रतिमा लगवाने की भी बात कही। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने कहा कि कैलाशपति मिश्र ने भाजपा की पौधे को अपने खून-पसीने व विचारों से सींचा है। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कादरी ने कहा कि स्व. कैलाशपति मिश्र सिर्फ बिहार भाजपा तक सीमित नहीं थे। उनकी पहचान राष्ट्रीयस्तर पर थी। शाहपुर की पूर्व विधायक मुन्नी देवी ने कहा कि स्व.कैलाश पति जी राजनीति में युवाओं की समृद्ध पीढ़ी खड़ी किए। वे बिहार भाजपा की नींव थे। बिहार राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष दिलमणी देवी ने कहा कि बाबूजी हमेशा पार्टी और राष्ट्र के विकास के बारे में सोचते थे। पूर्व मंत्री सुखदा पांडेय ने कहा कि स्व. कैलाशपति मिश्र कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शक थे। उन्होंने महिलाओं को राजनीति में उचित स्थान दिलाया। इसके अलावा बिहार विधानसभा के सचेतक अनिल ¨सह, विधायक संजीव चौरसिया, राज्य महिला आयोग की सदस्य आशा देवी, जिलाध्यक्ष राणा प्रताप ¨सह, नीलम साहनी, विश्वनाथ राम, बंटी शाही, प्रदीप दुबे, प्रमुख संघ की जिला अध्यक्ष सुनीता राय, संतोष मिश्रा, विनोद राय, जितेंद्र दुबे, राजाराम पांडे, अणु तिवारी, ¨पकी पाठक, सिमरी प्रमुख प्रियंका पाठक मौजूद रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ भाजपा नेता तारकेश्वर ¨सह और मंच संचालन चर्चित उद्घोषक रविरंजन व सुप्रसिद्ध गीतकार शशि बावला ने संयुक्त रूप से किया।

पुण्यतिथि समारोह में बही निर्गुण की धारा : प्रखंड क्षेत्र के ढकाइच गांव स्थित मध्य विद्यालय के प्रांगण में आयोजित पूर्व राज्यपाल स्व. कैलाशपति मिश्र पुण्यतिथि समारोह के अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें भोजपुरी लोकगीत के चर्चित कलाकारों द्वारा प्रस्तुत निर्गुण गीतों से उपस्थित जनमानस भाव- विभोर हो गया। कार्यक्रम की शुरुआत विष्णु ओझा द्वारा प्रस्तुत गणेश वंदना से की गई। नवोदित गायक विवेक पांडे के अलावा अन्य गायकों द्वारा भी निर्गुण गीतों की प्रस्तुति हुई। कार्यक्रम के दौरान बद्री ओझा, प्रेमसागर कुंवर, लक्ष्मण पांडे, राकेश पांडे, संजय पांडे, अनिल पांडे, भगवान ¨सह त्यागी, बसंत राय, पारसनाथ पाठक, सोनू ¨सह, बंटी शाही, राजीव भगत, गोपाल जी दुबे, सरोज तिवारी, अशोक राय, मदन राय, विद्यासागर कुंवर, दयाशंकर ठाकुर, कमलेश राय, डमडम राय सहित हजारों लोग मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.